{"_id":"69fc88c607b9e049e2070d24","slug":"bjp-mla-shankar-ghosh-claims-he-heard-gunshots-during-final-call-with-suvendu-pa-before-murder-in-bengal-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभेंदु के PA की हत्या पर सियायत: 'सुनाई दीं चीखें और फिर गोलियों की आवाज', BJP MLA ने बताई अंतिम कॉल की कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शुभेंदु के PA की हत्या पर सियायत: 'सुनाई दीं चीखें और फिर गोलियों की आवाज', BJP MLA ने बताई अंतिम कॉल की कहानी
Thu, 07 May 2026 06:14 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 07 May 2026 06:14 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। भाजपा विधायक शंकर घोष ने दावा किया कि उन्होंने फोन पर रथ की कराह और फिर गोली चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से राजनीतिक हलचल मच गई है। इस घटना को लेकर भाजपा विधायक शंकर घोष ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उन्होंने रथ से फोन पर बात करते समय पहले कराहने की आवाज सुनी और फिर गोली चलने की आवाज भी सुनी।
विज्ञापन
शंकर घोष ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे उल्टाडांगा से लौटते समय रथ से फोन पर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, अचानक बातचीत के दौरान रथ की आवाज बदल गई और फोन पर पहले दर्द भरी कराह सुनाई दी, उसके बाद गोली चलने जैसी आवाज आई और फिर कॉल कट हो गई। इसके बाद उन्होंने कई बार रथ को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद एक अनजान व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- 'मेरे PA की हत्या इसलिए हुई क्योंकि मैंने ममता को हराया', : शुभेंदु ने पीए की हत्या को बताया 'सोची-समझी साजिश'
अस्पताल पहुंचे शंकर घोष
घटना की जानकारी मिलने के बाद शंकर घोष तुरंत उस निजी अस्पताल पहुंचे जहां रथ को ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि रथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विशेष रूप से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी थे। पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ को बुधवार रात करीब 10:30 बजे मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने रोका। इसके बाद उनकी गाड़ी को घेरकर गोली मार दी गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
हमले को बताया सुनियोजित
भाजपा ने इस हत्या को सुनियोजित हमला बताया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना राजनीतिक हिंसा का हिस्सा हो सकती है, जिसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन