फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Rahul Narwekar takes charge as the New Speaker of Maharashtra Assembly

Maharashtra Speaker Election: पहली बार बने विधायक, अब संभालेंगे स्पीकर की कुर्सी, जानिए कौन हैं भाजपा नेता राहुल नार्वेकर

Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के चुनाव में भाजपा नेता राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। इस जीत को शिंदे गुट के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं विपक्ष के राजन साल्वी को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
BJP MLA Rahul Narwekar takes charge as the New Speaker of Maharashtra Assembly
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष बने राहुल नार्वेकर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं। वहीं जीत के आधिकारिक एलान के बाद राहुल नार्वेकर ने आसन संभाल लिया। आसन संभालने के बाद नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस समेत सदन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


जाने कौन हैं राहुल नार्वेकर
बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल नार्वेकर एक जाने-माने नेता हैं। राहुल पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राहुल पहली बार विधायक बने हैं। राहुल मुंबई के कोलाबा से विधायक हैं। बता दें कि एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर जो कि महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष भी हैं वे राहुल नार्वेकर के ससुर हैं। नार्वेकर 2014 तक शिवसेना में थे इसके बाद 2014 में उन्होंने लोकसभा के टिकट के लिए दावेदारी ठोकी लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिवसेना छोड़ दी और एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी ने तो उन्हें टिकट दे दिया लेकिन वे लोकसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार के खिलाफ हार गए थे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद विधानसभा चुनाव लड़ा और मुंबई के कोलाबा से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखते हैं राहुल
राहुल नार्वेकर राजनीतिक परिवार से तालुक्क रखते हैं। राहुल के पिता सुरेश नार्वेकर पार्षद रहे हैं। वहीं राहुल के ससुर एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर  महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed