{"_id":"62c13ac2a1cfec577b2c374f","slug":"bjp-mla-rahul-narwekar-takes-charge-as-the-new-speaker-of-maharashtra-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Speaker Election: पहली बार बने विधायक, अब संभालेंगे स्पीकर की कुर्सी, जानिए कौन हैं भाजपा नेता राहुल नार्वेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Speaker Election: पहली बार बने विधायक, अब संभालेंगे स्पीकर की कुर्सी, जानिए कौन हैं भाजपा नेता राहुल नार्वेकर
Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
सार
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के चुनाव में भाजपा नेता राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। इस जीत को शिंदे गुट के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं विपक्ष के राजन साल्वी को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष बने राहुल नार्वेकर
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिंदे गुट को एक और बड़ी जीत मिल गई है। दरअसल, स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं और उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 164 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं। वहीं जीत के आधिकारिक एलान के बाद राहुल नार्वेकर ने आसन संभाल लिया। आसन संभालने के बाद नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस समेत सदन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
जाने कौन हैं राहुल नार्वेकर
बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल नार्वेकर एक जाने-माने नेता हैं। राहुल पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राहुल पहली बार विधायक बने हैं। राहुल मुंबई के कोलाबा से विधायक हैं। बता दें कि एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर जो कि महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष भी हैं वे राहुल नार्वेकर के ससुर हैं। नार्वेकर 2014 तक शिवसेना में थे इसके बाद 2014 में उन्होंने लोकसभा के टिकट के लिए दावेदारी ठोकी लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिवसेना छोड़ दी और एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी ने तो उन्हें टिकट दे दिया लेकिन वे लोकसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार के खिलाफ हार गए थे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद विधानसभा चुनाव लड़ा और मुंबई के कोलाबा से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखते हैं राहुल
राहुल नार्वेकर राजनीतिक परिवार से तालुक्क रखते हैं। राहुल के पिता सुरेश नार्वेकर पार्षद रहे हैं। वहीं राहुल के ससुर एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन