{"_id":"5d42c6bc8ebc3e6d007e02f9","slug":"bjp-mla-bs-sethi-controversial-statement-on-muslim-women-in-odisha-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिलाओं पर भाजपा विधायक के बयान से विधानसभा में मचा हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुस्लिम महिलाओं पर भाजपा विधायक के बयान से विधानसभा में मचा हंगामा
Thu, 01 Aug 2019 05:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 01 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
रेड लाइट एरिया
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में तब हंगामा मच गया जब भाजपा के एक विधायक ने ये बयान दे डाला कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में हैं। शून्यकाल में तीन तलाक बिल के समर्थन में बोलते हुए विधानसभा में भाजपा के उपनेता बीएस सेठी ने एक सर्वे का हवाला देते हुए यह बयान दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस और बीजेडी दल के नेता भड़क गए और उन्होंने सेठी के इस बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।
सेठी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि सदन में सर्वे की रिपोर्ट का हवाला देने में क्या गलत है? मैंने किसी भी समुदाय के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा। यह बात सर्वे की रिपोर्ट में लिखी है कि मुंबई और कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में हैं।
सेठी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अल्पसंख्यकों के वोट बटोरने के लिए बिल का विरोध कर रहे हैं। बिल का विरोध करने वालों को यह सोचना चाहिए कि संसद ने यह बिल मुस्लिम महिलाओं के लिए मानवीय आधार पर पास किया है।