फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mla b sreeramulu daughter to marry congress minister ramesh jarkiholi son soon

भाजपा विधायक की बेटी से कांग्रेस नेता के बेटे की जल्द होगी शादी?

Wed, 12 Sep 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Updated Wed, 12 Sep 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
BJP mla b sreeramulu daughter to marry congress minister ramesh jarkiholi son soon
Marriage

यूं तो भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है, लेकिन खबर है कि कर्नाटक के नगरपालिका प्रशासन मंत्री रमेश जर्किहोली और भाजपा के मजबूत नेता और विधायक बी. श्रीरामुलू के बीच राजनीतिक चर्चा हो रही है। यह भी रिपोर्ट है कि दोनों परिवारों के बीच संभावित विवाह गठबंधन के लिए भी बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं के परिवारों के करीबी सूत्रों से यह पता चला है कि अलग-अलग पार्टियों से वाल्मीकि समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों परिवार, श्रीरामुलू की बेटी के साथ कांग्रेस नेता जर्किहोली के दूसरे बेटे की शादी की बात चल रही है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक श्रीरामुलू की बेटी इस वक्त लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय आएगा। 

बता दें कि बी श्रीरामुलू कर्नाटक के मोलकालमोरू से भाजपा के विधायक हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर कर्नाटक के लिए अलग राज्य का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन सरकार ने उत्तर कर्नाटक की अनदेखी की है। यदि उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed