फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Minister Virendra Kuma Said Opposition used Ambedkar only for political mileage News In Hindi

Ambedkar Jayanti: 'राजनीतिक लाभ के लिए आंबेडकर का नाम इस्तेमाल कर रहा विपक्ष', केंद्रीय मंत्री कुमार का बयान

Mon, 14 Apr 2025 04:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए आंबेडकर का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ बाबासाहेब के नाम का इस्तेमाल किया है, लेकिन उनके विचारों और संघर्षों को कभी नहीं अपनाया।

विज्ञापन
BJP Minister Virendra Kuma Said Opposition used Ambedkar only for political mileage News In Hindi
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ बाबासाहेब के नाम का इस्तेमाल किया है, लेकिन उनके विचारों और संघर्षों को कभी नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष आंबेडकर के योगदान का सम्मान नहीं करता है और ना ही उनके जीवन से जुड़े स्थानों पर विकास कर रहा है। बता दें कि आज देशभर में डॉ. बीआर आंबेडकर की 135वीं जंयती मनाई जा रही है। इसी दौरान एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने ये बातें कही।

विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार ने विपक्ष पर कांग्रेस की ओर किया इशारा
केंद्रीय मंत्री ने आगे कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने कई बार संविधान का उल्लंघन किया और अपने स्वार्थ के लिए आपातकाल भी लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान को ऐसा बनाया कि उसमें जरूरत के अनुसार संशोधन हो सके, लेकिन उसका मूल उद्देश्य न्याय, समानता और एकता को हमेशा बनाए रखना है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Mehul Choksi: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर बेल्जियम की पहली प्रतिक्रिया, कहा- भारत ने किया प्रत्यर्पण का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग के लिए केंद्र सरकार के काम पर जोर

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पिछड़ा वर्ग के लिए केंद्र सरकार के काम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, जो विपक्ष लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए भी नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक  56 साल तक शासन करने वालों ने आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, लेकिन मोदी जी ने यह करके दिखाया। कुमार ने कहा कि भाजपा ने संविधान को सर्वोच्च सम्मान दिया है और हमारे लिए संविधान देश की आत्मा है। 

डॉ. आबंडकर को दी श्रद्धांजलि
अपने बयान के अंत में केंद्रीय मंत्री डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबासाहेब ने एक छोटे परिवार से आकर, भेदभाव और अपमान सहते हुए भी अपनी शिक्षा पूरी की और समाज के सामने सवाल उठाया कि देश में भेदभाव क्यों है। उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'राष्ट्रपति शासन में कराए जाएं अगले साल विधानसभा चुनाव', शुभेंदु अधिकारी का बयान

डॉ. आंबेडकर जयंती
गौरतलब है कि हर वर्ष 14 अप्रैल को देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा हर किसी को मिलनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समाज से आता हो। आज के इस खास मौके पर जानते है डॉ. आंबेडकर के पास कितनी डिग्रियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed