फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Belgium says India has requested the extradition of fugitive businessman Mehul Choksi

Mehul Choksi: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर बेल्जियम की पहली प्रतिक्रिया, कहा- भारत ने किया प्रत्यर्पण का अनुरोध

Mon, 14 Apr 2025 04:09 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 04:09 PM IST
सार

भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम की संघीय लोक न्याय सेवा ने सोमवार को कहा कि भारत ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Belgium says India has requested the extradition of fugitive businessman Mehul Choksi
मेहुल चोकसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।  बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसे हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का कहना है कि भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन


संघीय सेवा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
बेल्जियम की संघीय लोक सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संघीय लोक सेवा इस बात की पुष्टि करता है कि मेहुल चोकसी को शनिवार 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हिरासत में रखा गया है। उनके कानूनी सलाहकार को उनसे मिलने की इजाजत दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध पेश किया है। संघीय सेवा ने कहा, बेल्जियम की संघीय लोक सेवा इस बात की पुष्टि कर सकती है कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध पेश किया है। व्यक्तिगत कारणों से अभी कोई और विवरण जारी नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


क्या हैं आरोप? 
हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इन आरोपों के सामने आने के बाद दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। इन लोगों ने पीएनबी की मुंबई के फोर्ट में स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच के अधिकारियों की मदद से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए बैंक से कर्ज पर रकम विदेशों में ट्रांसफर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  Mehul Choksi: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में क्यों हुआ गिरफ्तार, मामले में कब-क्या-कहां और कैसे? जानें यहां

बेल्जियम में जाली दस्तावेज जमा किए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में निवास कार्ड पाने के लिए जाली दस्तावेज जमा किए। उसने यह भी छिपाया कि वह भारत और एंटीगुआ का नागरिक है। इससे पहले फरवरी में चोकसी के वकील ने मुंबई की एक अदालत को बताया था कि वह भारत नहीं लौट सकता, क्योंकि वह रक्त कैंसर के इलाज के लिए बेल्जियम में था। भगोड़े कारोबारी ने यह भी कहा था कि वह भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालतों में पेश होने के लिए तैयार है। हालांकि, इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया और एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की दिशा में काम करती रहीं। 

2021 में डोमिनिकन गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था
इससे पहले 2021 में मेहुल चोकसी को अवैध प्रवेश के लिए डोमिनिकन गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। उसकी हिरासत को सुरक्षित करने के लिए सीबीआई की एक टीम कैरेबियाई देश पहुंची थी। मेहुल चोकसी के वकीलों ने डोमिनिकन कोर्ट को बताया कि उसे इलाज के लिए एंटीगुआ लौटने की जरूरत है और आश्वासन दिया कि वह बाद में मुकदमे का सामना करने के लिए वापस आएगा। 51 दिनों तक जेल में रहने के बाद चोकसी को ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से राहत मिली और प्रत्यर्पण आगे नहीं बढ़ सका। वह वापस एंटीगुआ चला गया। बाद में डोमिनिकन गणराज्य में उसके खिलाफ अवैध प्रवेश के आरोप हटा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed