फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Master Stroke, amit shah will take food with dalits in Kashi.

मिशन 2017: बनारस में दलितों के साथ भोजन करेंगे अमित शाह

Tue, 31 May 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी-कछवारोड
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी-कछवारोड Updated Tue, 31 May 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
BJP Master Stroke, amit shah will take food with dalits in Kashi.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी-कछवारोड
उज्जैन के सिंहस्थ महाकुंभ में दलित परिवार के साथ शिप्रा नदी में स्नान कर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब कुछ दलित परिवारों के साथ भोजन करेंगे। शाह मंगलवार को सेवापुरी विधानसभा के जोगियापुर गांव में गिरिजा प्रसाद बिंद के यहां दोपहर का भोजन करेंगे, जिसमें गांव के कई दलित परिवारों के सदस्य शामिल होंगे। गिरिजा प्रसाद का परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद है और दो साल पहले ही भाजपा से जुड़ा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शाह को पकवान नहीं बल्कि थाली में सादा खाना यानी चावल, दाल, कढ़ी, रोटी, करैले की सब्जी और सलाद परोसा जाएगा। घर के मुखिया गिरिजा प्रसाद और उनके भाई इकबाल नारायण और जगनारायण के साथ शाह भोजन करेंगे। खाना घर की महिलाएं तैयार करेंगी। गिरिजा प्रसाद के बेटे सूरज बिंद ने बताया कि उनका पूरा परिवार पहले अपना दल में था मगर दो साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान वे लोग नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ गए। बताया कि उनके परिवार की आमदनी का मुख्य जरिया मुर्गी पालन है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में पूरे गांव के लोग जुट गए हैं। दलित परिवार के घर भाजपा अध्यक्ष के आने की खबर फैलते ही भाजपा के स्थानीय नेताओं का जोगियापुर में जमावड़ा शुरू हो गया। सोमवार की शाम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य भी गिरिजा प्रसाद के घर पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली। भाजपा अध्यक्ष मंगलवार की सुबह दिल्ली से चलकर बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जोगियापुर गांव में गिरिजा प्रसाद के घर रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

पिछड़ों के बाद अब दलितों को साधने की कोशिश

BJP Master Stroke, amit shah will take food with dalits in Kashi.
दलित के घर भोजन करने के शाह के कदम को ‘मिशन 2017’ का हिस्सा बताया जा रहा है। चुनाव से पहले पिछड़े वोट बैंक में सेंधमारी के लिए भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को सूबे में संगठन का मुखिया बनाया और अब दलितों को रिझाने के लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित परिवार के साथ भोजन करने जा रहे हैं। इसे भाजपाध्यक्ष का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। पार्टी यह बताने की कोशिश कर रही है कि उसके लिए कोई भी अछूत नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद में आयोजित किसान रैली में शामिल होने से पहले यहां मंगलवार को दोपहर में जोगियापुर में समाज के अति पिछड़े और दलित बिरादरी के लोगों के साथ भोजन करेंगे। यह कार्यक्रम उनकी सहमति के बाद ही तय हुआ है। बिंद परिवार ने इसके लिए खुद पहल की थी। बाद में संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनकी मंशा से अवगत कराया गया था। उन्होंने बिंद परिवार के न्यौते को सहर्ष स्वीकार किया है।
-लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी एवं काशी क्षेत्र के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed