फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders write to Rahul Gandhi accuse him of spreading hate against India during his US Visit

BJP vs Rahul Gandhi: भाजपा नेताओं की राहुल गांधी को चिट्ठी, देश के खिलाफ नफरत फैलाने का लगाया आरोप

Thu, 08 Jun 2023 07:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 08 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर देश में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा के तीन नेताओं ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया है और पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
BJP leaders write to Rahul Gandhi accuse him of spreading hate against India during his US Visit
rahul gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर उनके हालिया बयानों पर आपत्ति जताई है। चिट्ठी लिखने वालों में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, परवेश साहिब सिंह और पूनम महाजन शामिल हैं। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर उनके अमेरिका दौरे के दौरान भारत के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आइए पढ़ते हैं चिट्ठी में क्या-क्या कहा...
चिट्ठी में कहा गया है कि आपकी 'मोहब्बत की दुकान' के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगा। सचमुच मोहब्बत में सभी को जोड़ने की भावना निहित है। इस रास्ते पर चलकर समाज और देश को और ज्यादा सशक्त बनाया जा सकता है। कांग्रेस यदि इसी पॉजिटिव सोच पर चले तो कितना बेहतर हो, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है! अमेरिका में आपने इस 'मोहब्बत की दुकान' से अपनी मातृभूमि और देश के लिए जी-भरकर नफरत फैलाई है। वैसे नफरत फैलाना आपके परिवार और आपकी पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है। आप लोगों की तो इसमें महारत रही है। अपने ही परिवार के इतिहास के पन्ने पलटिए तो वो चीख-चीखकर नफरत के किस्सों की गवाही देंगे और आपके पूरे परिवार ने 'नफरत का मेगामॉल' खोल रखा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि अगर इतिहास उठाकर देखें तो आपके साथ ही हर किसी को समझ में आएगा कि आपकी मोहब्बत की दुकान की असलियत क्या है? भाजपा नेताओं ने चार दावे भी किए। पहला- कांग्रेस के राज में ही सबसे अधिक दंगे हुए और नफरत की दुकानें सजाई गईं। दूसरा-  नेहरू-गांधी परिवार ने कांग्रेसी नेताओं के साथ किस प्रकार की बदसलूकी की। तीसरा- आपके परिवार ने अपने ही रिश्तेदारों से किस प्रकार का अमानवीय बर्ताव किया और चौथा- देश की महान विभूतियों के प्रति आपके परिवार की नफरत आज भी प्रकट होती है। चिट्ठी में सिख दंगों के अलावा के घटनाओं का जिक्र किया गया है और इसे जायज ठहराने के लिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ पन्नों के पत्र पर गांधी-नेहरू परिवार पर साधा निशाना
उन्होंने अपने नौ पन्ने के लिखे पत्र कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका से मातृभूमि के खिलाफ बहुत जहर उगला है। यह उनके परिवार और पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है। नेहरू-गांधी परिवार ने कई कांग्रेस नेताओं के दुर्व्यवहार किया। भाजपा सांसद और राहुल गांधी की चाची मेनका गांधी को 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस समय घर से बाहर निकाल दिया, जब उनकी गोद में उनका बेटा तेज बुखार से जूझ रहा था। उनकी दादी ने मेनका गांधी से किस प्रकार का मोहब्बत का व्यवहार किया था। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कोई भी वरुण गांधी की शादी में शामिल नहीं हुआ, जबकि भाजपा सांसद उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर गए थे। इन सब बातों को भूलाकर वरुण गांधी प्रियंका की शादी में शामिल हुए थे।




राहुल पर निशाना क्यों?
दरअसल,  अपने अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने 'मोहब्बत की दुकान' नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसे लेकर भाजपा ने राहुल पर जमकर निशाना साधा था।


जेपी नड्डा भी साध चुके निशाना
इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा था कि जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब हमारे कांग्रेस के युवराज को यह गौरव पचता नहीं है। इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। इन्होंने समाज को बांटने का काम किया। ऊपर से आप कहते हैं कि हम 'मोहब्बत की दुकान' खोल रहे हैं। नड्डा ने कहा था कि आप नफरत का शॉपिंग मॉल खोलकर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed