फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders reaction on Rahul Gandhi statement in Lok Sabha S Jaishankar Pralhad Joshi Himanta Biswa Sarma

सियासत: राहुल गांधी के भाषण पर भाजपा नेताओं का पलटवार, जोशी ने बताया बिना दिमाग का नेता, पढ़िए किसने क्या कहा

Wed, 02 Feb 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र पर अपनी भड़ास निकाली तो इसे लेकर भाजपा के नेताओं ने भी पलटवार किया है।

विज्ञापन
BJP leaders reaction on Rahul Gandhi statement in Lok Sabha S Jaishankar Pralhad Joshi Himanta Biswa Sarma
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और तंज कसे। इस दौरान उन्होंने बजट पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भी सवाल उठाए और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र को घेरा। इसके साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों के काम भी गिनाए। वहीं, राहुल गांधी के इस भाषण पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर एक विदेशी मेहमान नहीं बुला सके। जो लोग भारत में रहते हैं वह जानते हैं कि हम कोरोना महामारी की लहर के बीच में हैं। पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रपति जो समारोह में आने वाले थे उन्होंने 27 जनवरी को वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया था। जयशंकर मे सवाल किया कि क्या राहुल गांधी इससे भी चूक गए?
विज्ञापन


जयशंकर ने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने लोकसभा में आरोप लगाया कि इस सरकार ने पाकिस्तान और चीन के बीच नजदीकी को बढ़ाया है। शायद इतिहास के कुछ पाठ क्रम में हैं...।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी भ्रमित और बिना दिमाग के नेता: प्रह्लाद जोशी
वहीं, संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'किंग' कहा। मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें गांधी परिवार के कारण कांग्रेस नेता के तौर पर बोलने का मौका मिल रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का दिल जीता है और वह लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता हैं। जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी एक भ्रमित और बिना दिमाग वाले नेता हैं। वह कहते हैं कि भारत एक देश नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन का विजन बिल्कुल साफ है। आप क्या चीन का समर्थन करने आए हैं? तिब्बत की समस्या केवल कांग्रेस की वजह से है।'


कांग्रेस की मानसिकता जनता अच्छे से समझती है: सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी जो असम के नेताओं की मौजूदगी में कुत्तों को बिस्किट खिलाना पसंद करते हैं और बाद में नेताओं को उसी बिस्किट की पेशकश करते हैं, ऐसे लोगों को राजनीतिक शालीनता के बारे में सबसे आखिर में बात करनी चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मानसिकता के बारे में देश की जनता बहुत अच्छे से जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed