फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Vanathi Srinivasan ask that Will TN CM M K Stalin greet people on Hindu festivals

Tamil Nadu: क्या हिंदू त्योहारों पर लोगों को बधाई देंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, भाजपा नेता ने स्टालिन से पूछा

Fri, 06 Jan 2023 09:22 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि ब्रिटिश राज की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत, साम्राज्य ने ‘द्रविड़म’ का सृजन किया था, जिसके परिणामस्वरूप जस्टिस पार्टी, द्रविड़ कषगम और बाद में द्रमुक का गठन हुआ।

विज्ञापन
BJP leader Vanathi Srinivasan ask that Will TN CM M K Stalin greet people on Hindu festivals
m k stalin - फोटो : facebook/DDNewsLive

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण की विधायक वनाती श्रीनिवासन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से पूछा कि क्या वह हिंदू त्योहारों पर लोगों को बधाई देंगे। उन्होंने स्टालिन की हिंदू विरोधी पर पलटवार करते हुए, सीएम स्टालिन पर निशाना साधा।

विज्ञापन


गुरुवार को  चेन्नई में एक कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ लोग जो ‘द्रविड़वाद’ को पचा नहीं सकते, द्रविड़ मुनेष कषगम (द्रमुक) को हिंदू विरोधी के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, श्रीनिवासन ने दावा किया कि भारत के दक्षिणी भागों को द्रविड़म के रूप में वर्णित किया गया था और इस क्षेत्र में रहने वाले सभी को सामूहिक रूप से ‘द्रविड़’ के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा था कि जो लोग पार्टी को नापसंद करते हैं, वे बिना किसी का नाम लिए द्रमुक को धर्म विरोधी के रूप में चित्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार किसी आस्था के खिलाफ नहीं है बल्कि कट्टरता का विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि ब्रिटिश राज की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत, साम्राज्य ने ‘द्रविड़म’ का सृजन किया था, जिसके परिणामस्वरूप जस्टिस पार्टी, द्रविड़ कषगम और बाद में द्रमुक का गठन हुआ। भाजपा नेता ने सवाल किया कि अगर सरकार किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, तो स्टालिन हिंदू त्योहारों के मौके पर जनता को बधाई क्यों नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed