{"_id":"67b30c5308af2c637e045284","slug":"bjp-leader-sudhanshu-trivedi-s-big-allegation-congress-and-opposition-s-conspiracy-related-to-soros-funding-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा आरोप, सोरोस की फंडिंग से जुड़ी कांग्रेस और विपक्ष की साजिश!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा आरोप, सोरोस की फंडिंग से जुड़ी कांग्रेस और विपक्ष की साजिश!
Mon, 17 Feb 2025 03:45 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:45 PM IST
सार
भाजपा की तरफ से कांग्रेस और विपक्ष पर जॉर्ज सोरोस की फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर निशाना साधा गया है। मामले में भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'जो भी सैम पित्रोदा कह रहे हैं, वो उनके बोल हो सकते हैं, लेकिन इसके असली 'लेखक' जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस पार्टी हैं, और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल इसमें सुर मिला रहे हैं।'
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद और प्रवक्ता
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान को गंभीरता से उठाया, कहा कि यह भारत की अस्मिता और शहीदों का अपमान है। उन्होंने सैम पित्रोदा की तरफ से चीन को दुश्मन न मानने की बात को निंदनीय बताया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के विदेशी संबंधों और चुनाव में विदेशी फंडिंग पर भी सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय संस्था 'इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (आईएफईएस) ने 2011 में भारत में एक समझौता किया था। यह समझौता 'इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्शन मैनेजमेंट' के साथ हुआ, जो चुनाव आयोग से जुड़ा संगठन है। इस फंडिंग में 'कंसोर्टियम फॉर इलेक्शन एंड पॉलिटिकल प्रोसेस स्ट्रेंथनिंग' (सीईपीपीएस) नाम की संस्था भी शामिल थी, जो जॉर्ज सोरोस की 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन' से जुड़ी है।
सैम पित्रोदा, कांग्रेस और विपक्ष पर हमला
सुधांशु त्रिवेदी के अनुसार, 'जॉर्ज सोरोस ने यूएसएआईडी के जरिए भारत में आधा अरब डॉलर (लगभग 500 मिलियन डॉलर) निवेश किया और 2011 के बाद हर साल 3.5 लाख डॉलर भारत आ रहे थे। उन्होंने कहा, 'जो भी सैम पित्रोदा कह रहे हैं, वो उनके बोल हो सकते हैं, लेकिन इसके असली 'लेखक' जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस पार्टी हैं, और विपक्षी इंडिया गठबंधन के दल इसमें सुर मिला रहे हैं।'
गौरव गोगोई पर भी साधा निशाना
वहीं भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'गौरव गोगोई का जॉर्ज सोरस की फाउंडेशन से कनेक्शन उजागर हो रहा है। साथ ही, उनका पाकिस्तान दूतावास से संपर्क भी चिंता का विषय है।' इस मौके पर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरव गोगोई ने भारतीय वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के खिलाफ बयान दिए, जिससे साफ होता है कि देश पर हमला करने की एक गहरी साजिश चल रही है। भाजपा नेता के इन बयानों के बाद देश में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल इस पर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

#WATCH | Delhi: BJP leader Sudhanshu Trivedi says, "... There is an organization called International Foundation for Electoral Systems which signed an agreement in 2011 with an Indian organization, India International Institute of Election Management, which is an organization… pic.twitter.com/hQRg6dxa0Y
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2025
गौरव गोगोई पर भी साधा निशाना
वहीं भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'गौरव गोगोई का जॉर्ज सोरस की फाउंडेशन से कनेक्शन उजागर हो रहा है। साथ ही, उनका पाकिस्तान दूतावास से संपर्क भी चिंता का विषय है।' इस मौके पर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरव गोगोई ने भारतीय वायुसेना और अर्धसैनिक बलों के खिलाफ बयान दिए, जिससे साफ होता है कि देश पर हमला करने की एक गहरी साजिश चल रही है। भाजपा नेता के इन बयानों के बाद देश में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल इस पर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन