{"_id":"60a903c5a10ce760fd685008","slug":"bjp-leader-sonali-guha-wants-to-go-back-in-trinamool-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: फिर तृणमूल में जाना चाहती हैं भाजपा नेता सोनाली गुहा, कहा- दीदी के बिना जी नहीं पाऊंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: फिर तृणमूल में जाना चाहती हैं भाजपा नेता सोनाली गुहा, कहा- दीदी के बिना जी नहीं पाऊंगी
Sat, 22 May 2021 06:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 May 2021 06:44 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अपने हितों के लिए कई नेता तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से कई नेताओं के सुर बदले-बदले नजर आए हैं।
विज्ञापन
सोनाली गुहा
- फोटो : twitter.com/SONALIGUHABOSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाली सोनाली गुहा फिर तृणमूल के खेमे में जाना चाहती हैं। बता दें कि कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'परछाई' मानी जाने वाली गुहा तृणमूल के टिकट पर चार बार विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन
गुहा ने इसे लेकर शनिवार को एक पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगी और दोबारा पार्टी में शामिल करने की गुहार लगाई है। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि मैंने भावुक होकर पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला गलत था।
विज्ञापन
सोनाली गुहा ने लिखा, जिस तरह एक मछली पानी से बाहर नहीं रह सकती, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी दीदी। मैं आपसे माफी चाहती हूं और अगर आपने मुझे माफ नहीं किया तो मैं जीवित नहीं रह पाऊंगी। उन्होंने अपील की कि कृपया मुझे वापस आने के लिए (तृणमूल कांग्रेस में) की अनुमति दें।
विज्ञापन