फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Shivraj Singh Chouhan attacked on BJD government and CM Naveen Patnaik in Odisha

Odisha: शिवराज सिंह चौहान का दावा- ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, CM नवीन पटनायक पर साधा निशाना

Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा पटनायक सरकार के राज्य में प्रगति नहीं कर सकता। सीएम इस बात से अंजान हैं कि राज्य में क्या हो रहा है क्योंकि वह खुद काम नहीं करते हैं।

विज्ञापन
BJP Leader Shivraj Singh Chouhan attacked on BJD government and CM Naveen Patnaik in Odisha
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा में हैं। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक राज्य सरकार के मुट्ठी भर अधिकारियों को आउटसोर्स कर दिया है। इस वजह से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। जगतसिंहपुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद चौहान कटक में एक पार्टी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है: शिवराज 
चौहान मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा पटनायक सरकार के राज्य में प्रगति नहीं कर सकता। सीएम इस बात से अंजान हैं कि राज्य में क्या हो रहा है क्योंकि वह खुद काम नहीं करते हैं। इसलिए लोग नौकरशाही शासन में जंगलराज का अनुभव कर रहे हैं। जब तक पटनायक राज्य की कमान नहीं संभालते हैं, तब तक राज्य प्रगति नहीं कर सकता है। पटनायक ने सरकार में कुछ अधिकारियों को आउट सोर्स कर दिया है। इस वजह से हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पटनायक सरकार नहीं चला रहे बल्कि अधिकारी उनकी ओर से सत्ता संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

चौहान- महिलाओं के खिलाफ राज्य में अत्याचार बढ़ा
पटनायक सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन उनके राज्य में ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में वृद्धि हुई है। यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ओडिशा के विकास के लिए 18 लाख करोड़ रुपये जारी किए लेकिन बीजद सरकार ने धन का उचित उपयोग नहीं किया। उन्होंने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। हम ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से अधिक से अधिक सीट जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज के दावों को बीजद ने किया खारिज
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के दावे को बीजद ने खारिज कर दिया है। बीजद नेता और सीएम के करीबी वीके पांडियन ने कहा कि उन्हें यहां आने दीजिए। उन्हें पता चल जाएगा कि हमारे सीएम जनता की सेवा करने में व्यस्त है न कि सत्ता के लिए। पटनायक पिछले 24 वर्षों से राज्य के जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्हें इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। सांसद मुन्ना खान ने भी चौहान के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज को ओडिशा की राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। वह स्थानीय भाजपा नेताओं की जुबान बोले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed