फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader says, Rahul Gandhi won't be able to find Manipur on map of India

बीजेपी नेता ने कहा- भारत के मैप में मणिपुर तक नहीं खोज पाएंगे राहुल गांधी

Fri, 17 Mar 2017 02:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com, Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 17 Mar 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
BJP leader says, Rahul Gandhi won't be able to find Manipur on map of India
असम से बीजेपी नेता हिमांत बिश्व शर्मा (फाइल)
मणिपुर में बीजेपी की सफलता से उत्साहित असम बीजेपी नेता हिमांत बिश्व शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस उपाध्यक्ष बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राजनीति का कोई ज्ञान नहीं है। वह दूसरों से सुने बयान पर अपना स्टेटमेंट देते हैं। वह देश के मानचित्र में मणिपुर को नहीं खोज पाएंगे। बताते चलें कि हिमांत पहले कांग्रेस में ही थे और अगस्त 2015 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान, 'बीजेपी ने लोकतंत्र के खिलाफ जाते हुए धनबल का प्रयोग करते हुए सरकार बनाया है', पर उन्होंने कहा कि उन्हें 30 से 31 विधायकों का समर्थन जनता को पैसे के बल पर लुभाने से नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वहां बीजेपी की सरकार सभी दोस्तों के एक मंच पर आने से बनी है। 
विज्ञापन


हिमांत ने यह भी दावा किया कि साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 24 सीट में से 19 सीट पर जीत मिलेगी। बताते चलें कि पहली बार मणिपुर में बीजेपी ने सरकार बनाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed