फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Sambit Patra accused Rahul Gandhi, said he is a paid agent of China and Pakistan

राहुल पर भाजपा का हमला: ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान को बताया देश का अपमान, चीन-पाकिस्तान का एजेंट होने का आरोप

Wed, 04 Jun 2025 12:40 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 12:40 AM IST
सार

राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर व पीएम मोदी पर बयान के बाद भाजपा नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है। जहां एक तरफ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चीन और पाकिस्तान का पेड एजेंट बताया। वहीं दूसरी ओर शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी को पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का नेता बताया है।

विज्ञापन
BJP leader Sambit Patra accused Rahul Gandhi, said he is a paid agent of China and Pakistan
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और सवालों से लगता है कि वह चीन या पाकिस्तान के पेड एजेंट हैं। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में पार्टी सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष के समय प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल के बाद समर्पण कर दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MP News: विधायक बोले- कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है, राहुल का जवाब- मेरे पास यहीं हैं 10 नेता

विज्ञापन

राहुल गांधी ने देश का अपमान किया-पात्रा 
पार्टी सम्मेलन में राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बयान पर संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर, हमारी सेना और देश का अपमान किया है। कोई भी सभ्य नेता अपने देश के लिए समर्पण जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करता। पात्रा ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पुलवामा हमले का बदला लिया था, जिसमें पाकिस्तान में 9 आतंकवादी लॉन्चपैड और 11 एयरबेस तबाह किए गए थे। उन्होंने कहा कि भारत कभी समर्पण नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनावाला ने भी राहुल को घेरा
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी को पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का नेता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कई नेता जैसे शशि थरूर, मनीष तिवारी और सलमान खुर्शीद ने साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हुई थी।


ये भी पढ़ें:- Covid-19: गुजरात में 24 घंटे में 108 लोग कोरोना से संक्रमित, एक की मौत; महाराष्ट्र में 86 नए मामले सामने आए

राहुल को विदेशी चीजें पसंद आती हैं- पूनावाला

पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी चीजें ही पसंद आती हैं, चाहे वो प्रोपेगेंडा हो या नेता। यहां तक कि पाकिस्तान ने भी मान लिया कि उसे ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही अंत में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे कम से कम अपनी पार्टी के नेताओं की बातों पर तो भरोसा करें, जिन्होंने कहा है कि भारत ने कभी हार नहीं मानी और ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह भारत की पहल और नियंत्रण में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed