फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new COVID-19 cases in gujarat and maharashtra and other states update

Covid-19: गुजरात में 24 घंटे में 108 लोग कोरोना से संक्रमित, एक की मौत; महाराष्ट्र में 86 नए मामले सामने आए

Tue, 03 Jun 2025 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jun 2025 11:05 PM IST
सार

Covid-19: कोरोना महामारी एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 108 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई, जबकि महाराष्ट्र में मंगलवार को 86 नए मामले दर्ज किए गए और  कल से अब तक चार लोगों की जान गई।  

विज्ञापन
new COVID-19 cases in gujarat and maharashtra and other states update
कोरोना के मामले - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

कोरोना वायरस एक बार फिर भारत में तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है। गुजरात में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 108 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को 86 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, राज्य में फिलहाल 461 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 441 मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं। बीते दिन 43 मरीज ठीक भी हुए हैं। गुजरात सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सामने आ रहे सभी मामले ओमिक्रॉन के LF.7.9 और XFG रिकॉम्बिनेंट सब-वैरिएंट के हैं, जो हल्का बुखार और खांसी का कारण बनते हैं। सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोरोना मामले हर 6 से 8 महीने में आमतौर पर बढ़ते हैं। मृतक कोरोना मरीज की पहचान नहीं बताई गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Corona Virus Update: हिमाचल प्रदेश में वापस लौटा कोरोना, नाहन में 82 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के 86 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र में आज कोरोना 86 नए मामले सामने आए। इस साल एक जनवरी से अब तक कुल 959 लोग इस संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 435 मरीज ठीक हो चुके हैं।  510 सक्रिय मामले हैं। सोमवार से अब तक 4 मरीजों की मौत हुई है। इनमें नागपुर में 2, चंद्रपुर और मिरज में 1-1 मरीज की जान गई है।

86 नए मामलों में से 26 मुंबई, 24 पुणे, 9 ठाणे, 6 नवी मुंबई, 1-1 कल्याण और उल्हासनगर, 3 पिंपरी-चिंचवड़, 2-2 कोल्हापुर और नागपुर, और 4 सांगली से हैं। मुंबई में इस साल कुल 509 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 503 मई में ही आए। इस साल अब तक 14 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 13 को पहले से किडनी की बीमारी, कैंसर, डायबिटिक कीटोएसिडोसिस, फेफड़ों की बीमारी, दिल की धड़कन में गड़बड़ी और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियां थीं। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 12,880 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है और पॉजिटिव मरीजों को नियमित उपचार दिया जा रहा है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed