पलटवार: कांग्रेस को भाजपा का करारा जवाब, पात्रा बोले- संकट के दौर में भी राजनीति कर रहा गांधी परिवार
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी खासकर गांधी परिवार राजनीति कर रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर सियासत भी तेज हो गई। कांग्रेस के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा नेता ने करारा जवाब दिया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी खासकर गांधी परिवार राजनीति कर रही है। प्रियंका गांधी इंटरव्यू देकर अपनी राजनीति चमका रही है, तो राहुल गांधी ट्वीट के जरिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं वह सबकुछ देश को दिख रहा है, गांधी परिवार के घमंड को भी लोग देख रहे हैं। पात्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को काबू में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। केंद्र राज्यों के साथ तालमेल बैठाने में जुटा हुआ है लेकिन गांधी परिवार इस पर राजनीति कर रहा है।
When things shouldn't be politicised, Congress, especially Gandhi family is doing politics. Priyanka Gandhi gave interview & Rahul Gandhi tweeted. Nation is watching how they're criticising & it'll give them reply. Arrogance of Gandhi family is being reflected: Sambit Patra, BJP pic.twitter.com/Bpe7QxfyHZ
— ANI (@ANI) April 21, 2021विज्ञापन
पीएम के संबोधन पर विपक्षी दलों का हमला
गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में ढाई लाख नए केस सामने आए हैं। हालात बिगड़ते देख पीएम मोदी ने मंगलवार की रात सभी राज्य सरकारों से स्थिति पर चर्चा की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने का आग्रह किया था। साथी केंद्र की ओर से ऑक्सीजन की कमी दूर करने का आश्वासन दिया था। पीएम मोदी के भाषण के बाद विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की। कांग्रेस के कई नेताओं ने पीएम मोदी के भाषण की निंदा करते हुए कहा कि देश को इस वक्त ऑक्सीजन की जरूरत है ना कि भाषण की।
पीएम पर बरसीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कोरोना की दूसरी लहर के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। देश इस समय महामारी से जूझ रहा है। यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो सुझाव दिया है उस पर काम करने की जरूरत है। लेकिन उनके सुझाव को भी अनसुना कर दिया गया। प्रिंयका गांधी ने कहा कि देश को वैक्सीन की जरूरत थी तो इन्होंने 6 करोड़ वैक्सीन अन्य देशों के हाथों बेच लिया और आज यहां लोग टीकाकरण के लिए परेशान हो रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.