फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Mukul Roy questioned in TMC MLA murder case in Kolkata

टीएमसी विधायक की हत्या के मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय से पूछताछ

Thu, 12 Mar 2020 03:04 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 12 Mar 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Mukul Roy questioned in TMC MLA murder case in Kolkata
mukul roy - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या के सिलसिले में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता मुकुल रॉय से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि रॉय सुबह करीब साढ़े दस बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय पहुंचे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीआईडी के हत्या मामलों से जुड़े विभाग के एक अधिकारी जांच का नेतृत्व कर रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रॉय से बिस्वास के साथ उनके संबंधों और अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। सीआईडी ने इससे पहले रॉय को तलब किया था, लेकिन वह दिल्ली में आपात बैठक का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्वास की फरवरी 2019 में नादिया जिले में सरस्वती पूजा पंडाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दायर प्राथमिकी में रॉय और भाजपा के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ समेत विभिन्न नेताओं को नामजद किया गया था। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई जो सरकार से दो बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं कोलकाता उच्च न्यायालय ने रॉय को गिरफ्तारी से संरक्षण दे रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed