फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Gaurav Bhatia press conference lashes out at karnataka government over farmers suicide issue

BJP: किसानों के आत्महत्या को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा, कहा- कांग्रेस अपने वादे पूरे नहीं कर रही

Sat, 10 Aug 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एमयूडीए घोटाला का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एमयूडीए घोटाले के बारे में सभी को मालूम है। एससी\एसटी समुदाय के सदस्यों का जमीन छीनकर उसे मुख्यमंत्री की पत्नी को दे दिया गया। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र उजागर हो गया। 

विज्ञापन
BJP leader Gaurav Bhatia press conference lashes out at karnataka government over farmers suicide issue
भाजपा नेता गौरव भाटिया - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। कर्नाटक में किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों से जो वादे किए, उसे पूरा नहीं कर पाई। राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने किसानों से नहीं मिलने पर सवाल किया। गौरव भाटिया ने कहा कि कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या पर राहुल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।उन्होंने एमयूडीए घोटाला पर भी प्रतिक्रिया दी। इसके जरिए उन्होंने कर्नाटक सरकार पर हमला भी बोला। 
विज्ञापन


भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "कर्नाटक में 1200 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उनकी गलती केवल यह थी कि उन्होंने राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार द्वारा किए गए वादों पर भरोसा किया। क्या राहुल गांधी ने 1200 किसानों की मौत पर कोई चिंता व्यक्त की? कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र में  किसानों के कल्याण के लिए पर्याप्त कदम उठाने का वादा किया गया था। राहुल गांधी अब कहां छिप रहे हैं? वे कर्नाटक के किसानों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जब दावा किया था कि किसानों के परिवार वाले झूठ बोल रहे हैं, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "एक तरफ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में तीन लाख 25 हजार रुपये जमा किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, यूपीए सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का वादा कर घोटाला किया था। कांग्रेस ने अपने 59 वादों में से केवल दो को ही पूरा किया।" 

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एमयूडीए घोटाला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एमयूडीए घोटाले के बारे में सभी को मालूम है। एससी\एसटी समुदाय के सदस्यों का जमीन छीनकर उसे मुख्यमंत्री की पत्नी को दे दिया गया। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र उजागर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed