फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Dharmendra Pradhan attacks TMC Government of West Bengal know what he said news in hindi

West Bengal: 'जिसने गलती की है, दंड तो भुगतना ही होगा', बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Wed, 17 Aug 2022 04:43 PM IST
Naveen Singh arjun Naveen Singh arjun
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:43 PM IST
सार

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए भाजपा प्रवास कार्यक्रम के तहत धर्मेंद्र प्रधान एक महीने के भीतर दूसरी बार बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
BJP Leader Dharmendra Pradhan attacks TMC Government of West Bengal know what he said news in hindi
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार घेरा। शिक्षक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के बाद पशु तस्करी मामले में सीबीआई द्वारा अणुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के सवाल पर प्रधान ने कहा, जिसने भी गलती की है उसे सजा दंड तो भुगतना ही होगा।
विज्ञापन


2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक मजबूती के लिए भाजपा प्रवास कार्यक्रम के तहत धर्मेंद्र प्रधान एक महीने के भीतर दूसरी बार बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। वे कोलकाता के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारुईपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सांगठिनक बैठक के बाद कहा, लोगों में भ्रष्टाचार को लेकर काफी गुस्सा है। भले ही तृणमूल कांग्रेस गुनाह पर पर्दा डालना चाहती हो धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा, बंगाल की जनता ने हाल में नोटों के पहाड़ देखे हैं।
विज्ञापन


जादवपुर लोकसभा क्षेत्र में दो दिन बिताएंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र प्रधान अगले दो दिनों तक कोलकाता के जादवपुर लोकसभा क्षेत्र में बिताएंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठकों से लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। पिछले महीने भी प्रधान कोलकाता के दौरे पर आए थे और तीन दिन यहां रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के पोस्टर पर किया कटाक्ष
प्रधान ने इस दौरान कोलकाता के कई इलाकों में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों वाले मिले पोस्टर, जिसमें दावा किया गया है कि छह महीने में नई और सुधरी हुई तृणमूल कांग्रेस अस्तित्व में आएगी, इस बारे में पूछे गए सवाल पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नोटों का पहाड़ सामने आने के बाद अब तृणमूल नेतृत्व ने सच को स्वीकार किया है। लोगों के सामने सच सामने आने के बाद टीएमसी घबराहट में है। यह पोस्टर इसी का परिणाम है।


बता दें कि यह पोस्टर ज्यादातर दक्षिण कोलकाता के हाजरा और कालीघाट इलाके में लगाए गए हैं। ज्ञात हो दोनों इलाके भवानीपुर में स्थित टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट हैं। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक ममता के भतीजे हैं। हालांकि, किसी भी पोस्टर में ममता बनर्जी की तस्वीरें नहीं थीं। पार्टी के अधिकांश नेता इस पर मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed