फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader devendra fadanvis next swearing will be held at an appropriate hour sanjay raut maharashtra

देवेंद्र फडणवीस बोले- अहले सुबह नहीं होगा अगला शपथ ग्रहण, संजय राउत ने ऐसे किया पलटवार

Tue, 24 Nov 2020 10:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 24 Nov 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
bjp leader devendra fadanvis next swearing will be held at an appropriate hour sanjay raut maharashtra
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में 2019 विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिन के लिए बनी देवेंद्र फडणवीस की सरकार की आज सालगिरह है। इस मसले पर देवेंद्र फडणवीस से राज्य में भाजपा की सरकार को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अहले सुबह नहीं होगा। हालांकि, इस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा काफी दिलचस्प रहे थे। आखिर तक एनडीए की सरकार बन रही थी, लेकिन पासा ऐसा पलटा कि आखिर में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी सरकार महाराष्ट्र की जनता को मिली। दरअसल, एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा आमने-सामने आ गए। इसके चलते महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बन सकी। 

विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात
जब देवेंद्र फडणवीस से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि यह घटना याद रखने लायक नहीं है। फडणवीस ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महाविकास आघाड़ी सरकार गिरती है तो उनकी जगह पर आने वाली सरकार का शपथ समारोह भोर यानि कि सुबह में नहीं होगा, जैसा कि पिछले साल हुआ था।
विज्ञापन


तीन दिन के लिए बनी सरकार की सालगिरह- संजय राउत
इस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि आज पिछले साल तीन दिन के लिए बनी सरकार की सालगिरह है। हमारी सरकार अगले चार साल भी पूरे करेगी। विपक्षी पार्टियां निराश होकर ऐसी बातें करती हैं। वो भी अच्छी तरह से जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग महाविकास आघाड़ी के साथ हैं। देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी सुबह कभी नहीं आएगी। उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भी महाविकास आघाड़ी सत्ता में वापस आएगी। भाजपा कम से कम अगले चार साल तक सत्ता की किरणें नहीं देखेगी। चार साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे और हमारी पार्टी फिर से जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरेगी महाविकास आघाड़ी सरकार - रावसाहेब पाटिल दानवे
इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र में अगले दो-तीन महीनों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परभणी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप यह मत सोचिए कि हमारी सरकार नहीं बनेगी, यह दो-तीन महीनों में बनेगी। हम इन चुनावों के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed