{"_id":"572bfe384f1c1b0d745cd55a","slug":"bjp-leader-catastrophic-video-goes-sakshi-maharaj-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर देखे चोट के निशान, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साक्षी महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर देखे चोट के निशान, वीडियो वायरल
ब्यूरो/ अमर उजाला,मैनपुरी
Updated Fri, 06 May 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज फिर से विवादों में हैं। भाजपा नेता के घर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में साक्षी महाराज एक युवती के शरीर पर चोट के निशान देखने के लिए उसे बार-बार जींस उतारने के लिए कह रहे हैं, ताकि वे शरीर के निचले हिस्से पर आई चोट मीडिया को दिखा सकें। लड़की शरमा रही है। लोगों का कहना है कि सांसद को इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
BJP MP, Sakshi Maharaj, forces a woman to remove her pants in full public view, while she resisted. SHOCKING! pic.twitter.com/S8PPMQJ6iD
विज्ञापन विज्ञापन— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) May 5, 2016
Trending Videos
'पुलिस में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए'
साक्षी महाराज
- फोटो : pti
वहीं साक्षी महाराज और पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री के खिलाफ थाना बिछवां में भड़काऊ भाषण देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ बिछवां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रशासन की अनुमति के बिना सभा करने और उसमें भड़काऊ भाषण देने, पुलिस के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
एसपी हिमांशु कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, एक मई को ग्राम फर्दपुर में अवैध शराब की भट्ठियां चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर भाजपा नेता मैदान सिंह को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद परिवारीजनों और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर मैदान सिंह को छुड़ा लिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
इसके बाद रात में पुलिस फोर्स ने गांव में दबिश दी थी, आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं और लड़कियों को भी पीटा था इसकी जानकारी मिलने पर तीन मई को उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज फर्दपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में कहा था कि यदि पुलिस फिर दबिश देने मैदान सिंह के घर गई तो गोली से उड़ा दिया जाएगा।
वहीं इसी मामले में नामजद भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री ने भी सपा नेताओं के इशारे पर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि पुलिस में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए।