फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader catastrophic video goes sakshi maharaj viral

साक्षी महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर देखे चोट के निशान, वीडियो वायरल

Fri, 06 May 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला,मैनपुरी Updated Fri, 06 May 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader catastrophic video goes sakshi maharaj viral
साक्षी महाराज

अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज फिर से विवादों में हैं। भाजपा नेता के घर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो में साक्षी महाराज एक युवती के शरीर पर चोट के निशान देखने के लिए उसे बार-बार जींस उतारने के लिए कह रहे हैं, ताकि वे शरीर के निचले हिस्से पर आई चोट मीडिया को दिखा सकें। लड़की शरमा रही है। लोगों का कहना है कि सांसद को इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन

 

'पुलिस में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए'

 BJP leader catastrophic video goes sakshi maharaj viral
साक्षी महाराज - फोटो : pti
वहीं साक्षी महाराज और पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री के खिलाफ थाना बिछवां में भड़काऊ भाषण देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ बिछवां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रशासन की अनुमति के बिना सभा करने और उसमें भड़काऊ भाषण देने, पुलिस के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

एसपी हिमांशु कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, एक मई को ग्राम फर्दपुर में अवैध शराब की भट्ठियां चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर भाजपा नेता मैदान सिंह को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद परिवारीजनों और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर मैदान सिंह को छुड़ा लिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

इसके बाद रात में पुलिस फोर्स ने गांव में दबिश दी थी, आरोप है कि पुलिस ने घर की महिलाओं और लड़कियों को भी पीटा था इसकी जानकारी मिलने पर तीन मई को उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज फर्दपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में कहा था कि यदि पुलिस फिर दबिश देने मैदान सिंह के घर गई तो गोली से उड़ा दिया जाएगा।

वहीं इसी मामले में नामजद भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री ने भी सपा नेताओं के इशारे पर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि पुलिस में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed