फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader Bernard N. Marak has been arrested in Hapur UP

UP: मेघालय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हापुड़ से गिरफ्तार, फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप

Tue, 26 Jul 2022 09:30 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 09:30 PM IST
सार

मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। उनपर अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मेघालय से एक पुलिस टीम उन्हें तुरा ले जाने के लिए यहां पहुंची।  
 

विज्ञापन
bjp leader Bernard N. Marak has been arrested in Hapur UP
भाजपा नेता बर्नार्ड मराक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। उनपर अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक मेघालय से एक पुलिस टीम उन्हें तुरा ले जाने के लिए यहां पहुंची।  

विज्ञापन


इससे पहले मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में भाजपा नेता मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया था कि शनिवार को छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्नार्ड के खिलाफ अदालत से जारी हुआ स्टैंडिंग वारंट
पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा था, बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।

जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे बर्नार्ड : मेघालय पुलिस
पुलिस ने बताया था कि मराक को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है, लेकिन वह जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहा : बर्नार्ड
इस बीच, उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री कॉनराड सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं व उन्हें जान का खतरा है।

कानून सबके लिए बराबर, चाहे किसी भी दल की सरकार हो : उपमुख्यमंत्री
वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस को उसके विवेक के अनुसार काम करने देती है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह किसी भी दल का या सरकार का ही हिस्सा क्यों न हो। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस का हिस्सा है।

छिजारसी टोल पर किया गिरफ्तार

हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मंगलवार को मेघालय पुलिस ने सूचना दी कि आरोपी तूरा अपनी कार से एनएच 09 से गढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एसओजी और पिलखुवा पुलिस ने छिजारसी टोल पर मोर्चा संभाल लिया। शाम करीब सात बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है। फिलहाल वह हापुड़ पुलिस की कस्टडी में है, मेघालय पुलिस के यहां पहुंचने पर उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed