फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader announced reward of 5 million on cut Kanhaiya's tongue.

कन्हैया की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान करने वाले नेता को बीजेपी ने निकाला

Sat, 05 Mar 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 01:15 PM IST
सार

  • बीजेपी नेता का विवादित बयान
  • कन्हैया की जीभ काटने पर पांच लाख के इनाम का ऐलान
  • पार्टी ने कुलदीप को पार्टी से निकाला

विज्ञापन
BJP leader announced reward of 5 million on cut Kanhaiya's tongue.
कन्हैया को मिली अंतरिम जमानत - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। यूपी में बदायूं के बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप वाष्णेय ने कहा है कि अगर कोई कन्हैया की जीभ काटकर लाता है तो वह उसे पांच लाख का इनाम देगा। हालांकि बीजेपी ने उसे 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
विज्ञापन


कुलदीप वार्ष्णेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष होने का दावा किया था।

कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा था कि मैं इस देश का नागरिक हूं। कन्हैया ने जेएनयू कैंपस में हमारी मातृ-पितृ संगठन आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा। हमारे पिता तुल्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसने गालियां दी। ऐसे शख्स की अगर कोई जीभ काटकर लाता है तो मैं उसे 5 लाख का इनाम दूंगा।
विज्ञापन

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष है कुलदीप

BJP leader announced reward of 5 million on cut Kanhaiya's tongue.
जेएनयू कैंपस मेें कन्हैया कुमार - फोटो : Amar Ujala
कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा था कि देशद्रोह का आरोपी कन्हैया जेल से छूटने के बाद से लगातार जेएनयू कैंपस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बीजेपी के खिलाफ उल्टे-सीधे बयान दे रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि कन्हैया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भला-बुरा कह रहा है। ऐसे शख्स की जीभ काट लेनी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके लिए मैं पांच लाख के इनाम का ऐलान करता हूं।

बता दें कि देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद रहे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दो दिन पहले ही जमानत मिली थी। 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इसी मामले में कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया था।

फिलहाल बीजेपी ने कुलदीप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed