फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Anil Baluni said, joining RCP Singh will strengthen the party, will win all the seats in Bihar

RCP Singh: भाजपा नेता अनिल बलूनी बोले, आरसीपी सिंह के जुड़ने से पार्टी होगी मजबूत, जीतेंगे बिहार की सभी सीटें

Thu, 11 May 2023 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
आरसीपी सिंह के शामिल होने के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वे 'सबका साथ और सबका विश्वास' की बात करते हैं...
loader
BJP leader Anil Baluni said, joining RCP Singh will strengthen the party, will win all the seats in Bihar
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सांसद अनिल बलूनी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू में नीतीश कुमार के विशेष सहयोगी रहे आरसीपी सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। पिछड़ी जाति के नेता आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बिहार में मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सांसद अनिल बलूनी की उपस्थिति में आरसीपी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। अनिल बलूनी ने पुष्प गुच्छ देकर आरपीसी सिंह का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।

आरसीपी सिंह के शामिल होने के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वे 'सबका साथ और सबका विश्वास' की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हर वर्ग और हर समुदाय के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, इससे यह साबित होता है कि हर समाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी बिहार में पहले भी बहुत मजबूत स्थिति में है। लोकसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ बिहार की 39 सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी ने यह दिखा दिया था कि भाजपा बिहार के मतदाताओं की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जैसे जमीनी नेता के जुड़ने से भाजपा बिहार में और ज्यादा मजबूत होगी। भाजपा एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपने दम पर बिहार में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed