फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Anantkumar Hegde advised IAS officer Senthil to go to Pakistan

फिर विवादों में अनंत हेगड़े, आईएएस अधिकारी को पाकिस्तान जाने की दी नसीहत

Tue, 10 Sep 2019 08:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 10 Sep 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Anantkumar Hegde advised IAS officer Senthil to go to Pakistan
बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विवादास्पद टिप्पणियां करने के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े फिर विवादों में हैं। उन्होंने कर्नाटक में आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल के इस्तीफे को अहंकार में उठाया गया कदम करार दिया और उनसे पाकिस्तान चले जाने को कहा।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 'इससे बड़ा राष्ट्रद्रोह और कोई नहीं हो सकता कि एक आईएएस अधिकारी बहुमत के आधार पर लिए गए केंद्र और संसद के फैसले पर सवाल उठाए।'
विज्ञापन

 

सेंथिल ने छह सितंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देते हुए एक पत्र में कहा था कि लोकतंत्र का निर्माण करने वाले मौलिक सिद्धांतों से अभूतपूर्व तरीके से समझौता किया जा रहा है।

हेगड़े ने सेंथिल पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें पहली चीज यह करनी चाहिए कि उन्हें उन लोगों के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए, जो उनके इस कदम का समर्थन कर रहे हैं। यह एक आसान काम है और एक स्थायी समाधान भी है।


उन्होंने कहा, देश को नष्ट करने के बजाए उन्हें वहां चले जाना चाहिए और देश एवं सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखना चाहिए।

भाजपा सांसद ने दावा किया कि सेंथिल का इस्तीफा कोई छोटी बात नहीं है, बल्कि यह अहंकार में उठाया गया कदम है और अशिष्टता है क्योंकि उन्होंने बहुमत के आधार पर उठाए गए सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा, सरकार को उनके खिलाफ तत्काल कदम उठाना चाहिए। राज्यपाल के पास अधिकार है और लोग भी ऐसा ही चाहते हैं। हेगड़े ने ट्वीट किया, यदि यह व्यक्ति निष्कर्ष निकालता है कि केंद्र सरकार फासीवादी है, तो हमें भी उन्हें एक और ऐसा गद्दार कहने की आजादी है जिन्हें भुगतान किया जा रहा है और जो उन्हें असल में भुगतान करने वालों के इशारे पर नाच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed