{"_id":"5e38736c8ebc3e4b142c5288","slug":"bjp-leader-accused-of-sexual-harassment-in-telangana-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में भाजपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में भाजपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
रघुनंदन राव बोलते हुए
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में 2007 में एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में भाजपा के एक स्थानीय नेता एवं वकील के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वकील रघुनंदन राव ने उसका बलात्कार किया, जिसके बाद राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि 2007 में वकील ने उसे अपने दफ्तर में बुला कर नशीली दवा मिली हुई कॉफी पीने को दी, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि जब वह नशे की हालत में थी तब राव ने उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन
हालांकि, 2019 में भाजपा के टिकट पर मेडक सीट लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले राव ने आरोपों का खंडन किया है। महिला ने कहा कि वह 2003 में राव के पास अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दायर करने के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करने गई थी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।