फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Abhijat Mishra targets Oppossition over UP Assembly Election 2022 says they cant hear Publics Mann ki Baat news and updates

भाजपा नेता बोले: जनता की ‘मन की बात’ पढ़ने से विपक्ष ने किया इनकार, इसीलिए मिल रही बार-बार हार

Mon, 07 Mar 2022 10:50 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:50 PM IST
सार

यूपी चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना की बात पर भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने कहा कि जनता की राजनीति बदल गई है। वह अब केवल विकास के नाम पर वोट करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी जैसे दल अभी भी उसे केवल जातिवाद में बांधकर रखना चाहते हैं

विज्ञापन
BJP Leader Abhijat Mishra targets Oppossition over UP Assembly Election 2022 says they cant hear Publics Mann ki Baat news and updates
बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेता अभिजात मिश्रा ने कहा है कि विपक्ष ने बार-बार जनता के ‘मन की बात’ को सुनने-समझने से इनकार किया है। सियासी मतभेद के कारण विपक्ष यह देखना नहीं चाहता है कि जनता किस प्रकार जाति-धर्म की दीवारों को पीछे छोड़कर जनहितैषी योजनाओं को काम करने वाली सरकार के लिए वोट कर रहा है, यही कारण है कि उसे बार-बार चुनाव में हार मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी वह कुछ सीखने-समझने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना की बात पर भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने कहा कि जनता की राजनीति बदल गई है। वह अब केवल विकास के नाम पर वोट करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी जैसे दल अभी भी उसे केवल जातिवाद में बांधकर रखना चाहते हैं। लेकिन चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि अब उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होने वाली है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में एक नए तरह की राजनीति की शुरूआत की है और इसे समझने की कोशिश की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास की राजनीति की शुरूआत की थी। आज तक विपक्ष को उनकी इस राजनीति का कोई काट नहीं मिल सका है। अब उसी तरह के विकास की राजनीति की शुरूआत उत्तर प्रदेश में भी हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में भी यही तस्वीर दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed