फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Kisan Morcha will organise Kisan Chaupal to take the budget announcements to the farmers

BJP Kisan Morcha: मिलेट्स फूड, टिफिन पार्टी और नदी परिक्रमा से किसानों को साधेगी भाजपा, निकालेगी पदयात्रा

Fri, 10 Feb 2023 07:53 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 10 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

BJP Kisan Morcha: भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े सूत्रों ने अमर उजाला से चर्चा में कहा, बजट में सरकार ने ऑर्गेनिक खेती और श्रीअन्न (मोटे अनाज) पर काफी फोकस किया है। बजटीय घोषणाओं की किसानों तक पहुंचाने के लिए छह से 12 फरवरी तक देशभर में किसान चौपाल होगी...

विज्ञापन
BJP Kisan Morcha will organise Kisan Chaupal to take the budget announcements to the farmers
BJP Kisan Morcha - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को साधने की तैयारी कर ली है। भाजपा का किसान मोर्चा किसानों तक बजट घोषणाएं पहुंचाने और उनके बीच पकड़ मजबूत करने के लिए 24 फरवरी से देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रहा है। एक साल तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य एक लाख गांवों में पदयात्रा निकालकर एक करोड़ किसानों तक पहुंचना है।

विज्ञापन

बजट में ऑर्गेनिक खेती और श्रीअन्न पर फोकस

भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े सूत्रों ने अमर उजाला से चर्चा में कहा, बजट में सरकार ने ऑर्गेनिक खेती और श्रीअन्न (मोटे अनाज) पर काफी फोकस किया है। बजटीय घोषणाओं की किसानों तक पहुंचाने के लिए छह से 12 फरवरी तक देशभर में किसान चौपाल होगी। जबकि 13 फरवरी को दिल्ली में किसान मोर्चा, सोशल मीडिया और प्राकृतिक खेती से जुड़ी टीम की ट्रेनिंग होगी। राज्यों में भी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक लाख गांवों में जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने पर 24 फरवरी को सभी जिलों में लाभार्थियों से संवाद और संपर्क होगा।

विज्ञापन

देशभर में मोटे अनाज को प्रोत्साहित, प्रसारित करने व अधिकाधिक खपत हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राकृतिक खेती अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक लाख गांवों में पदयात्रा और सेमिनार आयोजित होगे। किसानों को नदियों के किनारे आर्गेनिक खेती से जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। सभी प्रमुख नदियों के किनारे पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत इस महीने के अंत या मार्च के पहले हफ्ते में यूपी के मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भाजपा का राष्ट्रीय किसान मोर्चा 17 और 18 फरवरी को सभी प्रदेशों में प्राकृतिक खेती और मिलेट्स जनजागरण अभियान के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 26 फरवरी को किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गांवों में किसानों के बीच जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वहीं, 28 फरवरी को सभी जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में किसानों के बीच जाकर टिफिन बैठक करेंगे। इस दौरान वे मिलेट्स फूड को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स की टिफिन पार्टी करेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में किसान मोर्चा देशभर में रिटायर्ड सैनिक को मोर्चा से जोड़ने के कार्यक्रम शुरू करेगा।

हाल ही में कर्नाटक 29-30 जनवरी को किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बैठक में यह आकलन सामने आया कि मिशन 2024 के लिए किसानों तक सक्रियता से पहुंच बनाना जरूरी है। बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए मोर्चा किसानों के घर-घर तक संपर्क अभियान चलाएं। किसान मोर्चा सरकार व किसानों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाए ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को पूर्णत लाभ मिल सके। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प ले और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की पहचान उनके क्षेत्र में एक पदाधिकारी की नहीं, बल्कि एक किसान नेता के रूप में उभर कर सामने आनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed