{"_id":"6842c0ec32bb6a49840a5e90","slug":"bjp-jd-s-slam-karnataka-govt-for-making-police-officials-scapegoat-for-bengaluru-stampede-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Stampede: 'पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही कर्नाटक सरकार', भाजपा-JDS का सिद्धारमैया पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Stampede: 'पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही कर्नाटक सरकार', भाजपा-JDS का सिद्धारमैया पर हमला
Fri, 06 Jun 2025 03:50 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:50 PM IST
सार
बंगलूरू भगदड़ मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस ने निशाना साधा है। बता दें कि, मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने पांच से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इसे लेकर भाजपा-जेडीएस ने कहा है कि राज्य सरकार पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही है।
विज्ञापन
बीवाई विजयेंद्र / एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा और जेडी (एस) ने शुक्रवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ में पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। उनका कहना है कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर है।
भाजपा-जेडीएस ने मांगा सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा
जेडी (एस) के नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पांच पुलिस अधिकारियों के निलंबन को गलती करार देते हुए कहा कि इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही।
यह भी पढ़ें - Karnataka: सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया गया; खुफिया विभाग के प्रमुख का भी तबादला
विज्ञापन
आरसीबी के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 की मौत
ये घटना 4 जून के शाम की है, जब बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 56 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में सरकार ने बंगलूरू पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: अजित पवार बोले- पुणे में भी रद्द होंगे अनावश्यक हथियार लाइसेंस, बीड सरपंच हत्याकांड के बाद फैसला
'पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही सरकार'
वहीं केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने कहा, 'यह सरकार अपने इमेज को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करते हुए यह जश्न आयोजित करने का फैसला लिया।' जबकि भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि पुलिस कमिश्नर को पूरी घटना का दोषी ठहराया गया, लेकिन असली दोषी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हैं। उनका कहना था कि सरकार ने जश्न आयोजित करने का दबाव बनाया, जिससे यह दुखद घटना घटी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन