फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K Govindaraj relieved from the post of Political Secretary to Siddaramaiah with immediate effect

Karnataka: सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया गया; खुफिया विभाग के प्रमुख का भी तबादला

Fri, 06 Jun 2025 03:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Jun 2025 03:27 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि एमएलसी के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है। यह फैसला चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में लिया गया बताया जा रहा है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
K Govindaraj relieved from the post of Political Secretary to Siddaramaiah with immediate effect
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

के. गोविंदराज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से इससे जड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर और एक अन्य आईपीएस अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद प्रशासनिक फेरबदल जारी रखा है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने खुफिया विभाग के प्रमुख हेमंत निंबालकर, एक आईपीएस अधिकारी को भी स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


बढ़ते दबाव और सार्वजनिक आक्रोश के मद्देनजर फैसला
फैसला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के इंडियन प्रीमियर लीग जीत के जश्न के दौरान हुई घटना के बाद बढ़ते दबाव और सार्वजनिक आक्रोश के मद्देनजर लिया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी, जिसके कारण स्टेडियम के गेट पर भगदड़ मच गई थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म के अधिकारी गिरफ्तार
इससे पहले भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने भी पुष्टि की कि भगदड़ मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। हमारी टीमें मामले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं और आखिरकार मामला सीआईडी के पास जाना है। इसलिए सीआईडी के पास जाने से पहले हमारी टीम की ओर से जो भी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं, वे कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed