फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is politicizing NRC issue: Oommen Chandy

चांडी का आरोप भाजपा एनआरसी मुद्दे पर राजनीति कर रही है, उसे विपक्ष की चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं

Thu, 09 Aug 2018 03:44 PM IST
भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 09 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
BJP is politicizing NRC issue: Oommen Chandy
ओमन चांडी
एनआरसी मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों के झेल रही भाजपा अब कांग्रेस के निशाना साधा है। केरल के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने आरोप लगाया है कि भाजपा पर असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एनआरसी सूची पर विपक्ष की चिंताओं को सुलझाने में भाजपा की कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही। 
विज्ञापन


चांडी ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि वास्तविक नागरिक देश से निर्वासित नहीं हों, यह सुनिश्चित करने के बजाय सरकार ने इस संबंध में बहुत असंवेदनशील रवैया अपनाया है।
विज्ञापन


चांडी आंध्र प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘तेलंगाना से एक भाजपा विधायक ने देश छोड़ने से इनकार करने वाले लोगों को गोली मारने की वकालत की है। अब तक भाजपा ने उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है, जो यह दिखाता है कि पार्टी उनके विचारों से सहमत है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने 31 जुलाई को कहा था कि उन अवैध बांग्लादेशी निवासियों एवं रोहिंग्या लोगों को गोली मार देनी चाहिए, अगर वे भले आदमी की तरह अपने-अपने देश नहीं लौट जाते। 

उन्होंने असम में वास्तविक भारतीय नागरिकों की पहचान के लिये उच्चतम न्यायालय की निगरानी में चलाये जा रहे अभियान के संदर्भ में ये बातें कहीं। गौरतलब है कि एनआरसी की अंतिम मसौदा सूची में 40 लाख से अधिक लोगों का नाम नहीं है।


चांडी ने कांग्रेस के खिलाफ ‘‘दुष्प्रचार’’ बताते हुए भाजपा के उस आरोप का भी विरोध किया कि कांग्रेस राजनीतिक हित के लिये एनआरसी का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने वर्ष 2009 में गणना प्रक्रिया के लिये 489 करोड़ रुपये आवंटित किये थे और वर्ष 2014 तक करीब 80 फीसदी प्रक्रिया पूरी हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed