पश्चिम बंगाल मे कहीं भाजपा की बी टीम न बन जाए तृणमूल कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी का घर (तृणमूल कांग्रेस) तो सुधर रहा है लेकिन
भाजपा में तृणमूल कांग्रेस का कूड़ा आ रहा है। यह आरोप हमारे नहीं भाजपा के पश्चिम बंगाल के नेताओं के हैं। पार्टी के एक प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तो बाकायदा भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, अध्यक्ष अमित शाह तक को अपना रोष जता दिया है।
तृणमूल के विधायकों में बेचैनी
अमर उजाला से विशेष बातचीत में सूत्र का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के 129 विधायकों में बेचैनी है। इनमें से अधिकांश ने पिछले दस साल की ममता बनर्जी की सरकार के दौरान जनता से खूब चीटिंग करके पैसे कमाए हैं। अब इनमें से तमाम टिकट के चक्कर में पैसा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें भी अधिकांश वो नेता हैं, जिन्हें ममता बनर्जी ने अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाया।
इन नेताओं की कोई पहचान नहीं है, लेकिन अब ये अवसर देखकर ममता का साथ छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार यदि इस तरह से आना जारी रहा तो भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्र का कहना है कि हमने अपनी इन चिंताओं से पहले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को अवगत कराया और बाद में केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है।
तृणमूल की बी टीम से नहीं बढ़ सकते आगे
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के सेंटीमेंट को समझकर आगे बढ़ रही हैं। तृणमूल सरकार अपने नेताओं की लूट खसोट के कारण बदनाम हुई है। ऐसे में यदि हम तृणमूल के खराब नेताओं को लेकर भाजपा को उसकी बी टीम बनाएंगे तो प्रदेश की जनता को कोई अच्छा उदाहरण नहीं दे सकते। सूत्र का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस में बहुत से अच्छे नेता हैं।
सुब्रत मुखर्जी की तरह अन्य लोग भी हैं। पार्टी को ऐसे नेताओं को शामिल कराने पर जोर देना चाहिए। साफ सी बात है जिन नेताओं को तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने आगे बढ़ाया, उनके नाम शारदा चिटफंड, नारदा और रोजवैली घोटालों में आ रहे हैं तो वह खुद को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमारे नेताओं को समझना चाहिए कि जो ममता बनर्जी के नहीं हुए, वह भाजपा के कैसे हो जाएंगे।
हां, कुछ नेता आए हैं, लेकिन भाजपा को खतरा नहीं
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राबिन चटर्जी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। इसलिए सब भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। इसमें एक दो इस तरह के भी चेहरे आ गए होंगे। लेकिन इससे भाजपा को कोई खतरा नहीं है। हम चुनाव बाद अगली सरकार बनाने जा रहे हैं। प्रदेश के दूसरे भाजपा उपाध्यक्ष राजकमल पाठक ने कहा हां, कुछ खराब छवि के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। कुछ और विधायक हैं जो तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाह रहे हैं, लेकिन पार्टी इनको लेकर सचेत है।
राजकमल पाठक का कहना है कि हम भाजपा को तृणमूल कांग्रेस की बी टीम नहीं बनने दे सकते। हां, अच्छी छवि के जमीनी नेता पार्टी में शामिल होना चाहें तो हम उनका स्वागत करेंगे। ऐसे भी नेता लाइन में हैं। राजकमल पाठक का कहना है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ी राजनीतिक लड़ाई लड़ी है। हमारे कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं और हम इनके बूते राज्य में प्रस्तावित चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनाएंगे।