फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits back at Rahul's allegations, asks why bad loans of 36.5 lakh crore were waived by UPA govt

कांग्रेस के गुनाहों का पीएम मोदी क्यों दें हिसाब: भाजपा

Sat, 24 Dec 2016 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
BJP hits back at Rahul's allegations, asks why bad loans of 36.5 lakh crore were waived by UPA govt
- फोटो : pti
नोट बंदी के फैसले को मोदी सरकार की आर्थिक डकैती संबंधी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप से नाराज भाजपा ने उनसे यूपीए कार्यकाल में बैड लोन में हुई 138 फीसदी की बढ़ोत्तरी का हिसाब मांगा है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपीए कार्यकाल में उद्योगपतियों को बैड लोन का तोहफे का हिसाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों दें? 
विज्ञापन


शर्मा ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकाल में उद्योगपतियों को बांटे गए 36.5 लाख करोड़ की रकम का भी सवाल उठाया और कहा कि आरोप लगाने से पहले राहुल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। गौरतलब है कि नोट बंदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर फिर सीधा हमला बोलते हुए आर्थिक डकैती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जो सवाल राहुल को अपनी पार्टी से पूछना चाहिए वह वही सवाल प्रधानमंत्री से पूछ रहे हैं। वह अपनी पार्टी से क्यों नहीं पूछते कि कारोबारी विजय माल्या पर स्टेट बैंक की 1450 करोड़ रुपये की देनदारी मामले ठंडे बस्ते में डाल कर यूपीए सरकार ने उसे 1500 करोड़ का लोन क्यों दिलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी यूपीए सरकार के कार्यकाल में उद्योगपति गौतम अडाणी पर 73000 करोड़, अनिल अंबानी पर 1.13 लाख करोड़ और कुल 36.5 लाख करोड़ का बकाया था। ऐसे में जो सवाल मोदी सरकार को कांग्रेस और राहुल से पूछना चाहिए, उल्टा वही सवाल राहुल गांधी प्रधानमंत्री से कर रहे हैं। शर्मा ने राहुल को ध्यान आकर्षित करने वाली बीमारी से ग्रस्त नेता बताया और कहा कि आरोप लगाने से पहले वह होमवर्क नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed