Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Hits Back at Rahul Gandhi Over Delimitation Bill, Says Resign If 2024 Polls Were Fake

परिसीमन विधेयक: राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- अगर 2024 का चुनाव फर्जी है तो इस्तीफा दें

Sat, 28 Nov 2026 07:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनाव को फर्जी बताने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल चुनाव को फर्जी मानते हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रसाद ने महिला आरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया। आइए, विस्तार से जानते हैं कि भाजपा ने क्या-कुछ कहा...

विज्ञापन
BJP Hits Back at Rahul Gandhi Over Delimitation Bill, Says Resign If 2024 Polls Were Fake
रविशंकर प्रसाद, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनावी प्रक्रिया और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि अगर उनके मुताबिक 2024 का चुनाव फर्जी था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवैध प्रधानमंत्री हैं, तो राहुल खुद उसी चुनाव में जीतकर लोकसभा में कैसे पहुंचे? प्रसाद ने कहा कि राहुल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल ने 14 करोड़ फर्जी मतदाताओं, फर्जी वोट और फर्जी प्रधानमंत्री की बात कही है। प्रसाद ने तंज कसते हुए पूछा कि राहुल गांधी को क्या हो गया है और क्या उन्होंने झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल के मतदाता सूची से जुड़े बयानों ने देश के कई बड़े संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को गुमराह किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के चुनाव को फर्जी बताने पर क्या बोले प्रसाद?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव को फर्जी बताया और प्रधानमंत्री मोदी को फर्जी प्रधानमंत्री कहा है। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी भी इसी चुनाव में जीतकर सांसद बने हैं। अगर वह चुनाव फर्जी था, तो उन्हें अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ देनी चाहिए। प्रसाद ने राहुल के बयान को हताश राजनीतिक नेता की टिप्पणी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल की राजनीति में अराजकता दिखाई देती है और वह अराजकता में विश्वास करते हैं।

महिला आरक्षण और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या कहा?
भाजपा सांसद ने परिसीमन विधेयक के साथ महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राजनीति में ज्यादा भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रसाद के मुताबिक, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि महिलाओं की लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में मजबूत आवाज हो। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक इसी दिशा में उठाया गया प्रयास है। उनके अनुसार, इसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक व्यवस्था में अधिक अवसर देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed