फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp hit back congress and opposition over operation sindoor

BJP: 'ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ, बेवजह सवाल खड़े न करें...', भाजपा का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर पलटवार

Wed, 14 May 2025 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 May 2025 10:24 PM IST
सार

BJP: भाजपा ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, इसे केवल रोका गया है, इसलिए विपक्ष बेवजह सवाल खड़े न करे। पार्टी ने कहा कि सरकार ने संघर्षविराम का कोई जिक्र नहीं किया है और पीओके के मुद्दे का हल केवल भारत-पाकिस्तान की द्विपक्षीय बातचीत से ही संभव है।

विज्ञापन
bjp hit back congress and opposition over operation sindoor
Sudhanshu Trivedi - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे केवल अस्थायी रूप से रोका गया है। इसलिए इस पर बेवजह और अनुचित सवाल न उठाएं।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने कहीं भी संघर्षविराम शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और यह स्पष्ट किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का हल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत से ही निकलेगा। उन्होंने कहा, सरकार का मानना है कि इस मुद्दे पर किसी मध्यस्थ की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, इसलिए विपक्ष को इस मुद्दे पर अनावश्यक और अनुचित बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर अब तक खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांग्रेस को खटक रही शशि थरूर की बयानबाजी! कहा- लक्ष्मण रेखा लांघ रहे सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, एक ओर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कहते हैं कि वे सरकार के साथ हैं, लेकिन उनका व्यवहार इसका समर्थन नहीं करता। वे कुछ कहते हैं और करते कुछ और हैं, जिससे शक पैदा होता है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने का इंतजार करें, उसके बाद जो कहना हो कहें या संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करें।

 

कांग्रेस ने क्या कहा था
बता दें कि कांग्रेस ने भारत -पाकिस्तान संघर्ष विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने संघर्ष विराम और भारत पाकिस्तान तनाव को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा क्यों की? पीएम मोदी और विदेश मंत्री इस पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में जय हिंद रैलियां निकालेगी और संघर्ष विराम और डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed