{"_id":"5bf70163bdec2241bb51cc80","slug":"bjp-high-command-stopped-manohar-parrikar-from-resigning-bijay-sardesai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर परिकर को पद छोड़ने से भाजपा आलाकमान ने रोका : विजय सरदेसाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनोहर परिकर को पद छोड़ने से भाजपा आलाकमान ने रोका : विजय सरदेसाई
भाषा, पणजी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुए तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं था।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि परिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीड़ित हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के कामकाज पर परिकर की खराब सेहत का असर पड़ा है।
विज्ञापन