फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has booked more than 200 chartered plane for publicity for Lok sabha elections 2019

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने बुक कराए 200 चार्टर्ड प्लेन, ताकती रह गई कांग्रेस

Tue, 22 Jan 2019 06:13 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Jitendra Bhardwaj Updated Tue, 22 Jan 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
BJP has booked more than 200 chartered plane for publicity for Lok sabha elections 2019
कांग्रेस-

2019 के चुनावी समर में उतरे राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी है। सोशल मीडिया से लेकर प्रचार के तमाम अत्याधुनिक माध्यमों की बुकिंग शुरु हो गई है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि इस दौड़ में भाजपा सबसे आगे निकल गई है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने 200 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन बुक करा दिए हैं। हेलीकॉप्टरों पर भी नजर है। 

विज्ञापन


खास बात है कि भाजपा ने यह सब इतनी जल्दी कर दिया कि कांग्रेस पार्टी को अब बुकिंग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। न तो चार्टर्ड प्लेन और न ही हेलीकॉप्टर उतनी आसानी से उपलब्ध हो पा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि संसाधनों के बल पर भाजपा चुनाव प्रचार में पहले से ही आगे चल रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की मदद तो लेनी ही पड़ती है। जिस पार्टी के पास आर्थिक संसाधन ज्यादा होते हैं, वह आगे निकल जाती है। पार्टी नेता आनंद शर्मा का दावा है कि भाजपा ने तो पहले ही प्रचार के मामले में सबको पछाड़ दिया है। बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां जैसे अमेजन-फ़्लिपकार्ट आदि भी भाजपा के प्रचार से बहुत पीछे रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अभी छह हजार करोड़ रुपये के प्रचार को मंजूरी दी है। पब्लिक अंडरटेकिंग वाले महकमें भी अलग से प्रचार में लगे हैं। पैसों के मामले में तो भाजपा कुबेर है। प्रचार का डॉटा देखें तो भाजपा का हिस्सा 95 फीसदी है और बाकी बचे हिस्से में सभी दल शामिल हैं। 

शर्मा के मुताबिक, मोदी अपने सरकारी दौरों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसकी बानगी वाराणसी के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में देखने को मिली है। इस सरकारी आयोजन में भी मोदी विपक्ष को गाली देने में लगे हैं।

...लेकिन वोटरों के भरोसे में आगे रहेंगे: शर्मा 

आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के पास प्रचार के संसाधन भले ही कम हैं, मगर वोटरों के भरोसे के मामले में हम भाजपा से बहुत आगे रहेंगे। सोशल मीडिया का महत्व अपनी जगह है। डिजिटल से परे कांग्रेस पार्टी परंपरागत प्रचार पर भी जोर दे रही है। 



ऐसा नहीं है कि हर व्यक्ति डिजिटल माध्यम से जुड़ गया है। बहुत से ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां लोगों की पहुँच इन संसाधनों तक नहीं है। वहां के लिए अलग से प्रचार की रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed