फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP government can not build anything, Only can destroy hard earned institutions says Rahul Gandhi

भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती, सिर्फ संस्थाओं को नष्ट कर सकती है : राहुल गांधी

Sat, 03 Aug 2019 03:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 03 Aug 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
BJP government can not build anything, Only can destroy hard earned institutions says Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो क्षेत्र के संकट और आर्थिक विकास में आई सुस्ती संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है।

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं। इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार विकास के बजाय विभाजन में लगी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं। उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया था। सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार रोजगार के बजाय तिरस्कार और विकास के बजाय विभाजन पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed