{"_id":"5e3ebaed8ebc3ee5bc0e30b0","slug":"bjp-gave-alert-citizen-award-to-cab-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने उबर टैक्सी चालक को दिया अलर्ट सिटिजन सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने उबर टैक्सी चालक को दिया अलर्ट सिटिजन सम्मान
Sat, 08 Feb 2020 07:42 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 08 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने के शक में उबर टैक्सी यात्री को जिस चालक ने पुलिस को सौंपा, उस ड्राइवर को मुंबई भाजपा ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों से मिलकर उबर चालक रोहित गौर के कार्य की सराहना की और उन्हें ‘अलर्ट सिटिज़न अवार्ड’ से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विधायक लोढ़ा ने कहा है कि रोहित ने एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सांताक्रूज पुलिस थाने में उपस्थित लोगों ने भी रोहित को मालाएं पहनाई एवं भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
इस अवसर उत्तर मध्य भाजपा के जिलाध्यक्ष सुषम सावंत, दक्षिण मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, पार्षद हेतल गाला एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुंबई में बुधवार की रात, बप्पादित्य सरकार नामक एक व्यक्ति उबर कैब से यात्रा करते समय, फोन पर एक दोस्त के साथ सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कर रहा था।
तो रोहित गौड अपनी उबर कैब को सीधे पुलिस स्टेशन ले गया और उसे पुलिस को सौंप दिया। कैब ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों से बप्पादित्य को गिरफ्तार करने का आग्रह किया। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।