फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP functionary held for trespassing, installing PM's photo in panchayat office in TN

तमिलनाडु: पंचायत कार्यालय में लगाई पीएम मोदी की तस्वीर, भाजपा नेता गिरफ्तार 

Mon, 24 Jan 2022 04:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 24 Jan 2022 04:20 PM IST
सार

पूर्व पार्षद भास्करन ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पंचायत द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
BJP functionary held for trespassing, installing PM's photo in panchayat office in TN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

एक पंचायत कार्यालय में घुसकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने के आरोप में भाजपा के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी के ट्रेड यूनियनों के जिला सचिव एम भास्करन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पूलुवमपट्टी में पंचायत कार्यालय में घुसे और पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी। इसके अगले दिन सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी नहीं माने तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद ही लगाई पीएम की तस्वीर
उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का चित्र लगाया था, लेकिन प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने से इनकार कर दिया। जब अधिकारियों ने उनकी मांग को मानने से इनकार कर दिया, तब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने करुणानिधि के बगल में तस्वीर लगा दी। पूर्व पार्षद भास्करन ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता पंचायत द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि पंचायत कार्यालयों में प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें होती हैं, इसलिए पार्टी सभी पंचायतों, नगर पंचायतों, डाकघरों, सहकारी समितियों और राशन की दुकानों में प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाएगी। एक अधिकारी ने रविवार देर रात शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भास्करन को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed