{"_id":"5d9355ee8ebc3e0181672c5b","slug":"bjp-former-mla-eknath-khadse-nominated-after-cutting-ticket-in-mharashtra-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से टिकट कटने के बाद भी एकनाथ खड़से ने भरा पर्चा, बोले- कभी दूसरों के नाम तय करता था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा से टिकट कटने के बाद भी एकनाथ खड़से ने भरा पर्चा, बोले- कभी दूसरों के नाम तय करता था
Tue, 01 Oct 2019 07:07 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
एकनाथ खड़से
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 91 विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं, 12 विधायकों का टिकट काट दिया गया है। जिन लोगों को टिकट कटा है उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से और प्रकाश मेहता का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
टिकट कटने के बाद भी एकनाथ खड़से ने नामांकन भर दिया है। नामांकन करने से पहले खड़से ने मुक्ताईनगर के नागेश्वर मंदिर जाकर पूजा की और वहीं से अपने समर्थकों के साथ तहसील स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने कहा, मैंने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी की तरफ से जारी सूची में मेरा नाम नहीं है। लेकिन मुझे टिकट मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता यह सीट भाजपा के पास जाएगी या शिवसेना के पास। मैं इतना जानता हूं कि पिछले 42 वर्षों से मैं भाजपा का वफादार सिपाही रहा हूं। अगर पार्टी के प्रति निष्ठावान होना एक अपराध है, तो हां मैं एक अपराधी हूं।
एकनाथ खड़से ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे जी के समय से, मैं महाराष्ट्र भाजपा में निर्णय लेने वाली समिति का हिस्सा रहा हूं। मैंने दूसरों के लिए टिकट तय किए हैं।
Eknath Khadse, BJP: If being loyalist to the party is a crime,then yes I am a criminal. In past 25 years from the times of Pramod Mahajan and Gopinath Munde ji, I was the part of decision-making bodies in BJP Maharashtra. I decided tickets for others. #MaharashtraElections2019 https://t.co/Tvl1BfLMuu
— ANI (@ANI) October 1, 2019