{"_id":"5dfa37748ebc3e87f62f60d1","slug":"bjp-follows-rss-ideology-that-killed-mahatma-gandhi-digvijaya-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय का भाजपा पर निशाना, अंग्रेज चले गए लेकिन अपने बेटों को यहां छोड़ गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिग्विजय का भाजपा पर निशाना, अंग्रेज चले गए लेकिन अपने बेटों को यहां छोड़ गए
Wed, 18 Dec 2019 08:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Dec 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भाजपा और संघ पर गंभीर आरोप लगाए। भोपाल में उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर आरएसएस की विचारधारा का पालन कर रही है जो महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक भारतीय संविधान में भरोसा रखता है वो इस काले कानून को कभी नहीं मानेगा।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने भोपाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ शाखा है और इसकी जड़ आरएसएस है। भाजपा सिर्फ एक मुखौटा पहने हुए है, वास्तविक विचारधारा आरएसएस की विचारधारा है, जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की, यह वह विचारधारा है अंबेडकर के संविधान ने जला दिया, यह तिरंगे झंडे का अपमान करने वाली विचारधारा है
विज्ञापन
यह विचारधारा हिंदू, मुस्लिम और ईसाई को आपस में बांटकर शासन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी फूट डालो और राज करो की नीति का पालन करती है, जिसका अनुसरण अंग्रेज करते थे। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज चले गए हैं लेकिन उन्होंने अपने बेटों को छोड़ दिया है जो फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर अब भी प्रदर्शन रहे हैं। विपक्षी दल और कई विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।