फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP enraged by Bihar Congress AI based video and says this insult to PM Modi late mother

Politics: बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो से भड़की भाजपा, कहा- यह पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान

Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बिहार कांग्रेस द्वारा जारी किए गए एआई वीडियो से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान है।  

विज्ञापन
BJP enraged by Bihar Congress AI based video and says this insult to PM Modi late mother
शहजाद पूनावाला, भाजपा नेता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। बिहार कांग्रेस ने एक एआई से बना वीडियो जारी किया है, जिससे भाजपा भड़क गई। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं। भाजपा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान है। गौरतलब है कि हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में 99 साल की उम्र में निधन हो गया था।

विज्ञापन


बिहार कांग्रेस के इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह गालियों की कांग्रेस बन गई है। 
विज्ञापन


राजद-कांग्रेस को करारा जवाब देगी बिहार की जनता 
वीडियो को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान कर रही है। बिहार की जनता राजद और कांग्रेस को करारा जवाब देगी, जो बिहार की माताओं और बहनों का मजाक उड़ाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam: गौरव गोगोई का आरोप- छात्रों पर सरकार ने किया क्रूर हमला; CM का दावा- SIT रिपोर्ट में गंभीर तथ्य

भंडारी का आरोप- यह सब राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा
भंडारी ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है। एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 'शाही परिवार' भारत की माताओं और बहनों का अपमान कर रहा है। भंडारी ने आगे कहा, 'यह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह देखना भी घिनौना है कि एक पार्टी भारत के गरीबों से इतनी नफरत करती है। कांग्रेस महिला विरोधी है और देश के गरीबों से नफरत करती है।'

पीएम मोदी की मां को लेकर अगस्त में शुरू हुआ था विवाद
दरअसल, प्रधानमंत्री की मां को लेकर आखिरी विवाद अगस्त के अंत में शुरू हुआ था। तब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। मंच पर राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीरें लगी थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था, 'मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। सौ साल पूरे करने के बाद वह हम सबको छोड़कर चली गईं। राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद मेरी मां को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियां दी गईं। यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाला है।'


बिहार और भारत की धरती ने कभी किसी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया
बिहार की महिला उद्यमियों के लिए एक योजना के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा था, 'यह गालियां सिर्फ मेरी मां को नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं-बहनों को दी गईं। राजघरानों में जन्मे राजकुमार एक वंचित मां की पीड़ा और उसके बेटे के संघर्ष को नहीं समझेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता के सामने मेरी मां को गाली देने वालों से मैं कहना चाहता हूं- मोदी शायद आपको माफ कर दें, लेकिन बिहार और भारत की धरती ने कभी किसी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें: Karnataka: गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने का मामला, पुलिस ने BJP नेता सीटी रवि पर दर्ज किया केस

किसी को भी किसी की मां या बहन का अपमान करने का हक नहीं: रोहिणी आचार्य
वहीं, विपक्ष ने भी पलटवार किया। साथ ही कहा कि माताओं और बहनों को राजनीतिक लड़ाई में सहारा नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि ये नियम भाजपा और उसके नेताओं पर भी लागू होने चाहिए। राजद की रोहिणी आचार्य ने कहा, 'हां, प्रधानमंत्री सही हैं। किसी को भी किसी की मां या बहन का अपमान करने का हक नहीं है। लेकिन यही बात उन पर भी लागू होती है, जब उन्होंने अपने मंच से सोनिया गांधी और कांग्रेस की सभी महिलाओं के बारे में बुरा-भला कहा था। प्रधानमंत्री ने आज तक इसके लिए माफी नहीं मांगी। चुनाव के दौरान बिहार की बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed