फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Police registered a case against BJP CT Ravi for inflammatory statement during Ganesh immersion

Karnataka: गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने का मामला, पुलिस ने BJP नेता सीटी रवि पर दर्ज किया केस

Thu, 11 Sep 2025 09:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 09:49 PM IST
सार

कर्नाटक में भाजपा एमएलसी सीटी रवि पर कर्नाटक के मद्दुर में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और बचपन से ही मामलों का सामना करते आ रहे हैं। यह मामला 8 सितंबर को मद्दुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए पथराव और तनाव से जुड़ा है।

विज्ञापन
Karnataka: Police registered a case against BJP CT Ravi for inflammatory statement during Ganesh immersion
सीटी रवि, भाजपा एमएलसी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक पुलिस ने भड़काऊ बयान देने पर भाजपा नेता और एमएलसी सीटी रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्व मंत्री रवि ने मांड्या जिले के मद्दुर शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाते हुए यह बयान दिया था। पुलिस का आरोप है कि सात सितंबर को गणेश जुलूस पथराव की घटना के बाद मद्दुर में तनाव के बीच दिया रवि का भाषण भड़काऊ और समुदायों के बीच नफरत भड़काने में वाला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'जल्दबाजी में फैसले देने से कमजोर होगा कानून का शासन', कोर्ट ने मृत्युदंड पाए दोषी को किया बरी
विज्ञापन


मद्दुर पुलिस थाने में इस धारा में केस दर्ज
सब-इंस्पेक्टर मंजूनाथ की शिकायत के आधार पर मद्दुर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रवि के खिलाफ मद्दुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर कई समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी रवि का विवादित बयान
बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान बुधवार को भाजपा नेता रवि ने कहा था, जब वे केवल पांच फीसदी हैं, तब से ही वे अपना असली रूप दिखा रहे हैं। अगर वे 50 फीसदी हो गए, तो क्या हमारे बच्चे और नाती-पोते जिंदा रह पाएंगे? वे समाज को तोड़ देंगे। कुछ षड्यंत्रकारी वोटों की खातिर हिंदू समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। जब मुसलमानों ने राम मंदिर पर पेट्रोल बम फेंके थे, तब उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए था, तो आज यह स्थिति पैदा ही नहीं होती। तुम लोग बाहर से आए हो, हम यहां रहते हैं। हमें चुनौती देने की कोशिश मत करो। हम तुम्हारे कंधे तोड़ देंगे। हम तुम्हारे सिर भी ले लेंगे। हम कंधे तोड़ना जानते हैं। हिंदुओं में पत्थरबाजों को उन्हीं पत्थरों के अंदर दफनाने की ताकत है, जिन्हें वे फेंकते हैं। बताते चलें कि मद्दुर में पथराव की घटना के सिलसिले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। रविवार को हुई इस घटना के बाद मद्दुर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें - Supreme Court: नाबालिग के अपहरण मामले में तमिलनाडु के विधायक को राहत; उमर खालिद की याचिका पर कल सुनवाई

मैं डरने वाला नहीं- सीटी रवि
मद्दुर में कथित भड़काऊ भाषण के लिए अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सीटी रवि ने कहा वह डरेंगे नहीं। उन्होंने आगे कहा कि वह 14 साल की उम्र से ही ऐसे मामलों से जूझ रहे थे और वह लोगों, देश और हिंदुत्व के खिलाफ लड़ते रहेंगे। हम लड़ेंगे - सच्चाई के लिए।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed