फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Dushyant Gautam on Salman Khurshid comparing Rahul Gandhi and Lord Ram

सियासत: 'आखिर राहुल क्या खातें हैं कि उन्हें ठंड नहीं लगती', खुर्शीद के राम वाले बयान पर भाजपा का हमला

Tue, 27 Dec 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल एक योगी की तपस्या कर रहे हैं इसलिए वे कड़ाके की ठंड में भी टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं।
 

विज्ञापन
BJP Dushyant Gautam on Salman Khurshid comparing Rahul Gandhi and Lord Ram
राहुल गांधी और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी और भगवान राम की तुलना करने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि अगर राहुल गांधी राम के अवतार हैं तो  राहुल गांधी अपनी 'सेना' को बताएं कि वह क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड क्यों नहीं लगती? उनकी सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती? कांग्रेसियों को बिना कपड़ों के घूमना चाहिए जैसे भगवान राम की 'सेना' ने किया था। 

विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भारत जोड़ो यात्रा कर रहे सांसद राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी जब कहीं नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर उन स्थानों पर जाते हैं। सी तरह उनके खड़ाऊ लेकर हम उत्तर प्रदेश में आए हैं। अब वह खड़ाऊ यूपी में आ गए हैं तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। खुर्शीद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी महामानव हैं। जहां सर्दी में हम लोग जमे जा रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वहीं वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा में) चल रहे हैं। वह एक योगी की तरह ध्यान लगाकर तपस्या कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश टूटने न पाए  इसलिए राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे: सलमान खुर्शीद
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कोआर्डिनेटर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी देश टूटने न पाए  इसलिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा का मकसद राजनीतिक नहीं है। वह यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत मुरादाबाद पहुंचने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में रामपुर और मुरादाबाद की अलग पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed