{"_id":"5df170148ebc3e87a91f306f","slug":"bjp-distributes-book-to-mps-on-six-months-achievements-of-narendra-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सांसदों को बांटी मोदी सरकार की छह महीने की उपलब्धियों पर किताब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने सांसदों को बांटी मोदी सरकार की छह महीने की उपलब्धियों पर किताब
Thu, 12 Dec 2019 04:09 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Dec 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी एनडीए सरकार की छह महीने की उपलब्धियों को लेकर भाजपा ने किताब तैयार की है। इस किताब को भाजपा की मंगलवार को हुई संसदीय दल की बैठक में सांसदों को दिया गया। सांसदों को इस किताब को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में बांटने और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, संसद का शीत सत्र खत्म होने के बाद सांसदों से जनता के बीच जाने और सरकार की उपलब्धियों को साझा करने को कहा गया है। भाजपा ने किताब का शीर्षक ‘ए स्पलेंडिड स्टार्ट : बिग प्रॉमिसस डिलिवर्ड, बिगर एक्सपेक्टेशंस ट्रिगर्ड’ दिया है।
विज्ञापन
इसमें 40 साल बाद हकीकत बना एक राष्ट्र एक संविधान, अयोध्या फैसले के बाद शांति और समरसता, पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के व्यापक सुधार, वैश्विक स्तर पर बढ़ता भारत, नारी शक्ति का सशक्तीकरण, सुशसान को बढ़ावा, गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि और जीवन की गुणवत्ता शीर्षक से दिए पाठों के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन