फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP did nothing for social, economic, educational, infra development in Jharkhand CM Champai Soren

झारखंड: 'भाजपा ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और बुनियादी विकास के लिए कुछ नहीं किया', मुख्यमंत्री का बड़ा आरोप

Mon, 19 Feb 2024 04:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि पिछली हेमंत सोरेन सरकार ने बार-बार केंद्र से घरों की मांग की। जब इसे नामंजूर कर दिया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य निधि से लोगों को घर मुहैया कराए। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में 2027 तक राज्य का कोई भी गरीब बेघर या पक्के मकान से वंचित नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
BJP did nothing for social, economic, educational, infra development in Jharkhand CM Champai Soren
चंपई सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सीएम सोरेन ने यह टिप्पणी झारखंड के हजारीबाग जिले में विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में राज्य सरकार की आवास योजना 'अबुआ आवास' के तहत अनुमोदन पत्रों को बांटने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम में हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा जिले में रहने वाले योजना के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2000 के बाद से ज्यादातर वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उसने राज्य में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब 2019 में हेमंत सोरेन सरकार सत्ता में आई, तो उसने बुनियादी ढांचे 'रोटी, कपड़ा और मकान' पर काम किया। इसके साथ ही शिक्षा पर खास जोर दिया गया।
विज्ञापन


'2027 तक कोई पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा'
सीएम ने कहा कि पिछली हेमंत सोरेन सरकार ने बार-बार केंद्र से घरों की मांग की। जब इसे नामंजूर कर दिया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य निधि से लोगों को घर मुहैया कराए। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में 2027 तक राज्य का कोई भी गरीब बेघर या पक्के मकान से वंचित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'1.13 लाख लाभार्थियों को 2026 तक घर देंगे'
एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा के लगभग 1.13 लाख लाभार्थियों को 2026 तक घर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि लगभग 2.83 लाख अन्य को अगले पांच वर्षों में चार जिलों में अपने घर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार जल्द ही हजारीबाग जिले में एक डेयरी प्लांट स्थापित करेगी।


सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
चंपई सोरेन ने कहा कि महिलाओं, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लोगों को 50 साल की उम्र में पेंशन देने की पहल जल्द ही शुरू होगी। सरकार ने 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में गरीबों और आदिवासियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, क्योंकि शिक्षा के बिना कोई समाज विकसित नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed